एमपी में मनेगा पीएम मोदी का जन्मदिन,रोजगार के खुलेंगे द्वार मालवांचल के विकास की लिखी जाएगी नई परिभाषा

नरेन्द्र मोदी अपना जन्मदिन मप्र में मनाने आ रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश की मोहन सरकार धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम भैसोला में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, करने जा रही है। गौरतलब है कि पीएम मोदी का 17 सितंबर को ही जन्मदिन होता है लिहाजा इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सत्ता और संगठन की तरफ से सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से प्रदेश के जनजातीय बहुल मालवा अंचल में किसानों को एक बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश का धार, झाबुआ, उज्जैन और निवाड़ का खरगोन, बड़वानी सबसे बड़ा कपास उत्पादक क्षेत्र है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश में कॉटन आधारित बड़े इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना होने जा रही है, यह देशभर में मंजूर 7 पीएम मित्रा पार्क में से पहला पार्क है जिसका भूमि-पूजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क से 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष, कुल मिलाकर 3 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने वाला गौरवशाली क्षण होगा। हम सब प्रदेशवासी मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के आत्मीय एवं भव्य स्वागत के लिए तैयारी करें।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी तय,20 दिन के अंदर होगी जारी,कैसी होगी कार्यकारिणी पढ़िए Mukhbir
अब नहीं 'बिक पाएंगे नेता' मोहन कैबिनेट ने सीधे चुनाव कराने का किया फैसला,लाड़ली बहनों के लिए लिया बड़ा फैसला
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024