Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज' राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स CHO के पदों की होगी भर्ती

May 2, 2026 1 min read
'रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज' राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स CHO के पदों की होगी भर्ती
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण अभियान को गति देने, कैंसर, मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों की शुरुआती स्क्रीनिंग जल्द करवाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) के पदों की भर्ती करने जा रहा है।इसके लिए सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ (सीसीएच) के जुलाई-दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके लोगों से संस्थावार विकल्प मांगा गया है। उम्मीदवार अब अपनी पसंद के आरोग्य मंदिर में पदस्थापना के लिए पांच मई तक आवेदन कर सकेंगे। सैकड़ों युवा लंबे समय से प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नियुक्ति की राह देख रहे थे। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (पूर्व में उप स्वास्थ्य केंद्र) में लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों को छोटी बीमारियों और प्राथमिक उपचार के लिए अब जिला अस्पताल या शहर की ओर नहीं भागना पड़ेगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज' राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स CHO के पदों की होगी भर्ती | मुखबिर MP