Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

31 मार्च तक होगा समर्थन मूल्य पर खरीदी का पंजीयन,अभी तक 28 हजार 677 किसानों ने कराया पंजीयन

Jan 30, 2025 2 min read
31 मार्च तक होगा समर्थन मूल्य पर खरीदी का पंजीयन,अभी तक 28 हजार 677 किसानों ने कराया पंजीयन
ADVERTISEMENT
Font Size:

किसानों द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य पर विक्री के लिये ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। अभी तक 28 हजार 677 किसानों ने पंजीयन कराया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया है कि वर्ष 2025-26 के लिए गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये घोषित किया गया है। यह गत वर्ष से 150 रूपये अधिक है। मंत्री राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि गेहूं की विक्री के लिए समय-सीमा में पंजीयन जरूर करायें। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की विक्री के लिए जिला सीहोर में 6122, उज्जैन में 5196, इंदोर में 4580, देवास में 2309, धार में 2286, शाजापुर में 1786, रतलाम में 1147, नर्मदापुरम 730, विदिशा 684, रायसेन 650, भोपाल में 609, राजगढ़ में 451, आगर मालवा में 244, बैतूल में 224, झाबुआ में 210, टीकमगढ़ में 179, मंदसौर में 158, खंडवा में 151, मंडला में 141, खरगौन में 127, नीमच में 91, हरदा में 102, नरसिंहपुर में 86, छतरपुर में 82, मुरैना में 59, सागर में 37, शहडोल में 35, दतिया में 32, निवाड़ी में 29, छिन्दवाड़ा में 28, सीधी में 24, सिंगरौली में 19, श्योपुर में 11, बड़वानी में 9, रीवा में 9, अशोक नगर में 5, सिवनी में 7, उमरिया में 6, अनूपपुर में 5, अलीराजपुर में 4, ग्वालियर में 4, दमोह में 3, बुरहानपुर में 2 डिण्डोरी में 2, सतना में 1 और पन्ना में 1 किसान ने पंजीयन कराया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
31 मार्च तक होगा समर्थन मूल्य पर खरीदी का पंजीयन,अभी तक 28 हजार 677 किसानों ने कराया पंजीयन | मुखबिर MP