प्रयागराज महाकुंभ के यात्रियों को रीवा में दी जा रही विशेष ब्यवस्था,उप मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

प्रयागराज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रीवा मार्ग से प्रयागराज जा रहे सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी सेवा में पूरी तत्परता से कार्यरत है और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान यात्रा के दौरान लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं। प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संदर्भ में उनसे विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उप मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं सामान्य जनों के सहयोग से व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इस स्थिति को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की हर समस्या का समाधान करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा है कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन से सीधे संपर्क में हैं और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं एवं सहायता प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'दम हो तो हज यात्रा में सवाल खड़ा करके दिखाएं राहुल और खरगे' पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दी चुनौती
31 मार्च तक होगा समर्थन मूल्य पर खरीदी का पंजीयन,अभी तक 28 हजार 677 किसानों ने कराया पंजीयन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024