Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

CM शिवराज का आरोप- मेरे सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं विपक्ष के नेता कमलनाथ

मध्य प्रदेश की सियासत इन दिनों सवालों के जवाब ढूंढने में उलझ गई है। दरअसल यह सवाल विपक्ष के नेता कमलनाथ नहीं बल्कि सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान विपक्ष के मुखिया कमलनाथ से कर रहे हैं।

Jan 31, 2023 2 min read
CM शिवराज का आरोप- मेरे सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं  विपक्ष के नेता कमलनाथ
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत इन दिनों सवालों के जवाब ढूंढने में उलझ गई है। दरअसल यह सवाल विपक्ष के नेता कमलनाथ नहीं बल्कि सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान विपक्ष के मुखिया कमलनाथ से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीसरा सवाल दागा और सवाल दागते ही यह भी कहा कि कमलनाथ उनके सवाल से भाग क्यों रहे हैं।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने अपने नए सवाल में पूछा कि कमलनाथ जी ने 2018 के वचनपत्र में यह कहा था कृषक कन्या विवाह के लिए, कृषक कन्या विवाह सहायता योजना प्रारंभ की जाएगी। इसमें प्रोत्साहन राशि 51 हजार रुपये दी जाएगी और ढाई एकड़ तक के किसान इसके पात्र होंगे। अब ये कृषक कन्या विवाह सहायता योजना तो कमलनाथ जी ने प्रारंभ की नहीं, जो मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना थी उसमें भी 51 हजार की बात करके आपने फेरे पड़वा दिये, डोली उठवा दी, बेटी ससुराल पहुंचवा दी लेकिन धेला नहीं दिया। इसका जवाब तो अमलनाथ को देना होगा मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी जवाब दें, जिन बेटियों की शादी हुई उनके खाते में पैसे क्यों नहीं आए और कृषक कन्या विवाह योजना क्यों नहीं प्रारंभ की?

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
Related Topics & Tags:
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
CM शिवराज का आरोप- मेरे सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं विपक्ष के नेता कमलनाथ | मुखबिर MP