कांग्रेस के पास खुद के नहीं सवाल जनता से कांग्रेस पूछ रही विधानसभा में कौन से उठाएं मुद्दें 20 जुलाई से शुरु होगी विधानसभा

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा सत्र को लेकर जनता से सीधा संवाद शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि मानसून सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस ने "जनता से पूछ" अभियान शुरू किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि हम जनता तक नहीं पहुंच पाते, इसलिए अब जनता को ही पूछ रहे हैं कि उनके क्षेत्र की कौन सी समस्या विधानसभा में उठाई जाए।
युवा, महिला और आम आदमी से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी समितियां बना रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से सुझाव मांग रहे हैं और उनकी शिकायतें दर्ज कर रहे हैं।
जीतू पटवारी ने कहा कि मानसून सत्र में हम उन मुद्दों को उठाएंगे जो सीधे जनता से जुड़े हैं। जो प्रश्न उठाया जाएगा, उसकी जानकारी भी संबंधित व्यक्ति को दी जाएगी ताकि विश्वास बना रहे।
उमंग सिंघार ने कहा कि विधानसभा में जनता की आवाज गूंजनी चाहिए। हमने अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं की लिस्ट बनाकर भेजें। जनता से मिले सुझावों को भी उसमें शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस का दावा है कि इस बार सत्र में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और किसान-कर्मचारी से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पटवारी जिनका नाम 'जीतू' है लेकिन इनके नसीब में 'जीत' शब्द नहीं है क्योंकि ये जमीन पर कम हवा में ज्यादा बात रहते हैं
विधानसभा में यंग इंडियंस पार्लियामेंट का आयोजन राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने युवाओं को किया संबोधित
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024