दिल्ली पहुंचे बिन बुलाए मेहमान,एमपी भवन आउसफुल,दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर माननीय

📷 MP Bhawan
नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधामंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं| भारतीय जनता पार्टी खुद के बूते भले 272 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने में नाकाम रही और 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गई लेकिन एनडीए कठबंधन का पूर्ण बहुमत होने के कारण रविवार को शाम 7.30 बजे नरेन्द्र मोदी तीसरी बार शपथ ग्रहण कर इतिहास दर्ज करने वाले हैं| इस बीच केन्द्रीय मंत्रिमंडल की एक झलक पाने के लिए मध्यप्रदेश भाजपा के हजारों नेता और कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कूंच कर चुके हैं| कई विधायक और मंत्री बिना बुलाए दिल्ली रवाना हो चुके हैं| इतनी बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे नेताओं को अब मध्यप्रदेश भवन में कमरे नहीं मिल रहे हैं और सारे नेता इधर से उधर भटकने के लिए मजबूर हैं| नेताओं की फितरत होती है कि वो अपने जेब से पैसे नहीं खर्च करते हैं और उनकी यह फितरत अब दिल्ली में मंहगी साबित हो रही है| एमपी भवन में कमरा पाने के लिए नेता एक से दूसरे बंगले झांकते नजर आ रहे हैं| जिस नेता की जितनी पहुंच है वो उसी हिसाब से कमरा जुगाड़ने में लगा है| लेकिन सभी जगहों से उन्हे नाकामी ही हाथ लग रही है| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी भाजपा के कई नेताओं ने सिफारिश लगाई है कि एक दिन के लिए कोई वैकल्पिक ब्यवस्था बनाई जाए जिससे दिल्ली में रात गुजारने के लिए मिल जाए| दिल्ली गए नेताओं का कहना है कि वो खाना तो कहीं भी खा लेंगे लेकिन रात गुजारने के लिए अगर कमरे की ब्यवस्था हो जाती तो ठीक रहता लेकिन अभी तक सीएम मोहन यादव की तरफ से भी किसी नेता को उतित आश्वासन नहीं मिला है| और बिना बुलाए माननीय दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं| भटकने वाले नेताओं में भाजपा के विधायक और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी भी शामिल हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एक हैं भाजपा विधायक सबनानी जी शालीनता ऐसी कि इनकी विनम्रता के आगे पत्थर भी पिघल जाए
मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर बीजेपी मनाएगी जश्न,अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिए निर्देश
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024