मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर बीजेपी मनाएगी जश्न,अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिए निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा देश के किसी कोने में हों लेकिन वो पार्टी के कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने का मौका देने से कभी नहीं चूकते। और बात जब मोदी के तीसरी बार शपथ लेने की हो तो फिर प्रदेश अध्यक्ष कहां पीछे रहने वाले थे। पिछले चार दिन से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिल्ली में हैं लेकिन जब पीएम मोदी के शपथ लेने की तिथि निर्धारित हुई तो वो प्रदेश के पदाधिकारियों से बात करने से खुद को नहीं रोक पाए। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। शर्मा ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रदेश भर में जश्न मनाया जाएगा। मोदी देश की आजादी के बाद गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन कर इतिहास रचने जा रहे हैं। इसलिए प्रदेश में शपथ ग्रहण को लेकर उत्सव और जश्न भी ऐतिहासिक होना चाहिए। प्रदेश भर में मंडल स्तर तक रैली निकाली जाएंगी और आतिशबाजी के बाद भाजपा को वोट देने वाले जनता जनार्दन का मुंह मीठा करके अभिनंदन कर आभार प्रकट किया जाएगा। प्रदेश की जनता ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर ऐतिहासिक विजय दिलाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने कांग्रेस और आइएनडीआइए को पूरी तरह से नकार दिया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?दिल्ली पहुंचे बिन बुलाए मेहमान,एमपी भवन आउसफुल,दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर माननीय
कमलनाथ के गढ़ में भाजपा की बड़ी सेंधमारी से हासिए पर कमल नाथ की राजनीति,केन्द्रीय नेतृत्व नहीं दे रहा महत्व
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

भाभी बदनाम हुई 'चेतन' तेरे कारण सीएम का सपना चकनाचूर हुआ तेरे कारण
31/8/2026
किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा जोरदार 'अभिनंदन' करें
31/8/2026
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति चलती रही सीएम और सिंधिया आपस में ही बात करते रहे
30/8/2026