Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

BJP के सेवा दूतों को कांग्रेस के ‘उत्प्रेरक’ देंगे जवाब दोनों दल बूथों तक खुद की लेंगे टोह

भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता की लड़ाई अब जमीन पर आ गई है

• Nov 28, 2026• 2 min read
BJP के सेवा दूतों को कांग्रेस के ‘उत्प्रेरक’ देंगे जवाब दोनों दल बूथों तक खुद की लेंगे टोह

📷 Cover Photo: > BJP के सेवा दूतों को कांग्रेस के ‘उत्प्रेरक’ देंगे जवाब दो

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता की लड़ाई अब जमीन पर आ गई है। एक तरफ भाजपा ‘सेवा दूतों’ की फौज उतारकर अपने संगठन की नब्ज टटोल रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपने निष्क्रिय पदाधिकारियों को पहचानने के लिए ‘उत्प्रेरक समूह’ को मैदान में उतार दिया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बड़ी कार्यशाला में यही सबसे बड़ा एजेंडा रहा - कौन सक्रिय है, कौन सिर्फ पद लेकर बैठा है?

कार्यशाला में कौन-कौन पहुंचा?

बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद मौजूद रहे।

इसके साथ ही -
- मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक
- प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे
- प्रदेश संगठन प्रभारी संजय कामले
- मुन्ना रघुवंशी, ललित सेन सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

क्या हुआ समीक्षा में?

1. बूथ से विधानसभा तक हिसाब:
ग्राम पंचायत कमेटी, मंडल कमेटी और ब्लॉक कमेटी के गठन की प्रगति का पूरा लेखा-जोखा लिया गया। जहां नियुक्तियां बाकी हैं, वहां उन्हें तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए।

2. आंदोलनों में कौन आया, कौन गायब रहा?
पिछले दिनों हुए आंदोलनों और कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी की समीक्षा हुई। किस जिले में कितने कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, इसका रिकॉर्ड खंगाला गया।

3. निष्क्रिय पदाधिकारियों की लिस्ट बनेगी:
सिर्फ पद लेकर बैठे नेताओं की पहचान की जाएगी। सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा और निष्क्रिय लोगों पर कार्रवाई का मन बना लिया गया है।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा

> "जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए उत्प्रेरक समूह तैयार किया गया है। अब उनकी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा - कांग्रेस अब सिर्फ बयानबाजी नहीं, जनता से जुड़े मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष करेगी। पार्टी प्रदेश में एक प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बना रही है।

असली लड़ाई क्या है?

BJP अपने सेवा दूतों से पूछ रही है - “जमीन पर संगठन कितना मजबूत है?”
कांग्रेस अपने उत्प्रेरकों से पूछ रही है - “हमारे अपने नेता कितने सक्रिय हैं?”

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT