Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

जनार्दन मिश्रा AK-47 की तरह हैं लेकिन कभी-कभी 'हिट विकेट' हो जाते हैं सीएम मोहन यादव ने दिया बयान

रीवा दौरे पर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने एक ऐसा बयान दिया है जिसको सुन कर लोग ठहाके लगा रहे हैं लेकिन समझने वाले उनके बयान को नसीहत समझ रहे हैं। दरअसल री...

• Nov 28, 2026• 2 min read
जनार्दन मिश्रा  AK-47 की तरह हैं लेकिन कभी-कभी 'हिट विकेट' हो जाते हैं सीएम मोहन यादव ने दिया बयान

📷 Cover Photo: जनार्दन मिश्रा AK-47 की तरह हैं लेकिन कभी-कभी 'हिट विकेट' ह

ADVERTISEMENT
Font Size:
रीवा दौरे पर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने एक ऐसा बयान दिया है जिसको सुन कर लोग ठहाके लगा रहे हैं लेकिन समझने वाले उनके बयान को नसीहत समझ रहे हैं। दरअसल रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके बयान को लेकर प्रदेश नेतृत्व की जुवान में भी ताले लग जाते हैं। क्योंकि वो पार्टी के सीनियर सांसदों में से एक हैं। कुछ दिन पहले ही रीवा के सांसद ने पेट्रोल को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दिया था जिससे भाजपा को काफी दिक्कतें हुईं थीं विपक्ष ने उनके बयान पर केन्द्र और राज्य सरकार को जम कर घेरा था। रीवा में सीएम मोहन यादव अपने चिर परिचित अंदाज में जनार्दन मिश्रा पर न सिर्फ चुटकी ली बल्कि उनको नसीहत भी दे डाली जिसे वहां पर मौजूद कार्यकर्ता ठहाका समझ रहे थे लेकिन समझदार यह बात समझ गए कि सीएम ने जनार्दन मिश्रा की क्लाश ले ली।

आखिर क्या कहा सीएम मोहन यादव ने


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जनार्दन मिश्रा का 'AK-47 की गोलियों की तरह भाषण चलता है'। लेकिन वो कभी-कभी 'हिट बिकेट' भी हो जाते हैं। मुख्य मंत्री ने यहां तक कहा कि "रुको, रुको, रुको" मतलब साफ है सीएम ने जनार्दन मिश्रा को मंच पर ही बोल दिया कहीं तो रुको। जब तक आप रुकोगे तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव का ससुराल भी रीवा में ही है यही कारण है कि जब सीएम रीवा जाते हैं तो उनका मजाकिया लहजा उनके वहां पर साफ दिखाई पड़ता है। उसी मजाक में वो नसीहत भी दे लेते हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT