मध्य प्रदेश
मुरैना बीजेपी 'ब्राह्मण' विहीन छह विधायक और सांसद सहित जिला संगठन में किसी भी ब्राह्मण चेहरे को स्थान नहीं
जिस भाजपा में समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने की बात होती है उसी भाजपा में जातीयता की ऐसी पराकाष्ठा देखने को मिलती है जिसने ब्राह्मणों को ही राजनीति स...
• Nov 29, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: मुरैना बीजेपी 'ब्राह्मण' विहीन छह विधायक और सांसद सहित जिला
ADVERTISEMENT
Font Size:
जिस भाजपा में समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने की बात होती है उसी भाजपा में जातीयता की ऐसी पराकाष्ठा देखने को मिलती है जिसने ब्राह्मणों को ही राजनीति से बाहर कर दिया। बात हो रही है मुरैना जिले की जहां पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने जाति का ऐसा व्यूह रचा कि राजनीति में ब्राह्मणों के लिए नो इंट्री जोन लागू है। दरअसल यहां छह विधानसभा सीट हैं जिसमें एक भी ब्राह्मण चेहरा नहीं सांसद भी क्षत्रिय बनाया गया है। जबकि जिले में करीब साढ़े तीन लाख से अधिक ब्राह्मणों की आबादी है उसके बाद भी एक ब्राह्मण को विधायक अथवा सांसद नहीं बनाया गया। यहां की स्थिति इतनी गंभीर है कि जिला भाजपा के संगठन में भी किसी बड़े पद पर ब्राह्मण चेहरे को मौका नहीं दिया गया है। भाजपा युवा मोर्चे के अध्यक्ष की अब तक मुरैना में घोषणा नहीं हुई है क्योंकि यहां भी तोमर क्षत्रिय को चाहते हैं। सिंधिया और एदल सिंह कंसाना ब्राह्मण को भाजयुमों का जिला अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। प्रदेश नेतृत्व की तरफ से 45 से अधिक जिलों में भाजयुमों अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। लेकिन मुरैना की बारी आती है तो क्षत्रिय और ब्राह्मणों के नाम पर संग्राम शुरु हो जाता है। मुरैना के स्थानीय मुखबिरों से मिली जानकारी के अनुसार तोमर चाहते हैं कि किसी क्षत्रिय युवा को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी जाए वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया और एदल सिंह कंसाना चाहते हैं कि युवा मोर्चा में ब्राह्मण युवा को मौका मिले। इसी जद्दोजहद में प्रदेश नेतृत्व मुरैना में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की घोषणा नहीं कर पा रहा है। अब तक गाहे बगाहे जिन ब्राह्मण चेहरों को मौका दिया गया वो सिर्फ खानापूर्ति के लिए क्योंकि वो पूरी तरह से निष्कृय कार्यकर्ता हैं। खानापूर्ति के लिए किसी उसी ब्राह्मण चेहरे को आगे किया जाता है जो सिर्फ नाम सिर्फ नाम का हो काम का नहीं। कुल मिला कर मुरैना की राजनीति को ब्राह्मण विहीन करने की एक बड़ी साज़िश सालों से रची जा रही है और इस पूरे मामले से भाजपा अनजान हैं अथवा जान कर पूरे पचड़े में नहीं पड़ना चाहती। क्योंकि मुरैना में अगर प्रदेश नेतृत्व दृष्टि डालेगा तो उसको नरेन्द्र सिंह तोमर जैसे नेता से टकराना होगा जो भाजपा की धुरी माने जाते हैं। यही कारण है कि सबकुछ गलत होता हुआ देख कर भी भाजपा मुरैना के मैटर में नहीं पड़ना चाहती है। अब उम्मीद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पर टिकी है कि वो क्षत्रियता के वर्चस्व की लड़ाई में संगठन का तड़का लगाते हैं अथवा वो भी तोमर के सामने शांत रहना पसंद करेंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
जनार्दन मिश्रा AK-47 की तरह हैं लेकिन कभी-कभी 'हिट विकेट' हो जाते हैं सीएम मोहन यादव ने दिया बयान
NEXT ARTICLE →
शादी के सीजन में सोना दिखा रहा तेवर कल के भाव में आज मिलेगा सोना मार्केट स्थित
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

जनार्दन मिश्रा AK-47 की तरह हैं लेकिन कभी-कभी 'हिट विकेट' हो जाते हैं सीएम मोहन यादव ने दिया बयान
28/11/2026
BJP के सेवा दूतों को कांग्रेस के ‘उत्प्रेरक’ देंगे जवाब दोनों दल बूथों तक खुद की लेंगे टोह
28/11/2026
बीजेपी संगठन का ऐसा निजाम बदला जहां किसी का पद घटा तो किसी का कद बढ़ा लेकिन चेंबर नसीब नहीं हुआ
28/11/2026