मध्य प्रदेश
जामवाल और विजयवर्गीय से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश की सियासत लगातार करवटें बदल रही है। पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई मुलाकात राजनीति की एक अल...
• Sep 3, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: जामवाल और विजयवर्गीय से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नित
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश की सियासत लगातार करवटें बदल रही है। पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई मुलाकात राजनीति की एक अलग ही परिभाषा गढ़ रही है। इसके पहले बात करें तो पूर्व गृह मंत्री का प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर भी संशय बना हुआ था लेकिन उसमें पूर्व गृह मंत्री ने सिर्फ शामिल हुए बल्कि उनके लिए सबसे आगे सीट भी आरक्षित की गई थी। प्रदेश कार्यसमिति समाप्त होने के बाद भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल पूर्व गृह मंत्री के निवास पर पहुंचे और उसी दिन वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी पूर्व गृह मंत्री के निवास पर पहुंचे। इन दो नेताओं के अलावा मंत्री विजय शाह ने भी पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के घर पर हाजिरी लगाई। यह मुलाकातें आम नहीं खास थीं क्योंकि इन मुलाकातों के बाद ही डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुलाया जिसकी फोटो लगातार वायरल हो रही है। इन मुलाकातों को सौजन्य मुलाकात ही बताया जा रहा है लेकिन हकीकत तो यही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इतने फ्री भी नहीं बैठे हैं कि किसी भी नेता को ऐसे ही गप्पें मारने के लिए बुलाएगा वो भी भोपाल से। दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है और पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी है। डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा भाजपा के एक लौते ऐसे नेता हैं जिन्हें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सवर्ण वर्ग अपना नेता मानते हैं खास कर ब्राह्मण वर्ग जिस प्रकार से पूर्व गृह मंत्री को अपना नेता मानता है उसकी जानकारी भाजपा के नेतृत्व को है। नरोत्तम मिश्रा उन नेताओं में गिने जाते हैं जो चुनावी रणनीति बनाने में माहिर माने जाते हैं। चुनाव की दिशा और दशा बदलने का हुनर उन्हें आता है। यही कारण है कि भाजपा उन्हें समय-समय पर महत्व देती रही है। दतिया चुनाव में करारी हार के बाद अब पार्टी को भी समझ में आ चुका है कि नरोत्तम मिश्रा को लेकर चलने में ही भलाई है। इसी लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई इस मुलाकात को सामान्य नहीं कहा जा सकता जिसका असर भविष्य की राजनीति में देखने को मिलेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

पटवारी ने कोशिश तो खूब की लेकिन कांग्रेस का 'खसरा' तैयार करने में अब तक नाकाम रहे
3/9/2026
भाजपा के अंदर 'सुनामी' जैसे हालात अत्यधिक प्रयोगों से वरिष्ठों की उपेक्षा चुनाव में बनेगा समस्या
3/9/2026
भोपाल का नया मास्टर प्लान तैयार सीएम ने दी हरी झंडी जनप्रतिनिधियों की राय के बाद होगा लागू
2/9/2026