मध्य प्रदेश
कुर्सी नहीं मिली तो सबसे पीछे बैठे कैलाश विजयवर्गीय और जयंत मलैया अपमान का घूंट पीते रहे वरिष्ठ नेता
मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों में शामिल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जयंत मलैया की पार्टी में क्या स्थिति है तस्वीर खुद बयां कर रही है...
• Sep 4, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: कुर्सी नहीं मिली तो सबसे पीछे बैठे कैलाश विजयवर्गीय और जयंत
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों में शामिल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जयंत मलैया की पार्टी में क्या स्थिति है तस्वीर खुद बयां कर रही है। यह तस्वीर ओरछा में आयोजित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की है जब समापन सत्र के दौरान सीएम मोहन यादव का संबोधन चल रहा था। होटल का हाल खचाखच भरा था। संबोधन के दौरान पहले वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने हाल में प्रवेश किया तो कुर्सी के लिए इधर से उधर देखते रहे। उन्हें लगा शायद कोई कार्यकर्ता उन्हें देख कर खड़ा होगा और बैठने के लिए कहेगा। कैलाश विजयवर्गीय इधर से उधर देखते रहे लेकिन कोई भी कार्यकर्ता अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। आखिरकार भाजपा के वरिष्ठ नेता को हाल में सबसे पीछे एक कुर्सी दिखी जिसमें वो बैठ गए। विजयवर्गीय के बाद पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया भी हाल में दाखिल हुए तो उनकी उम्र देख कर भी कोई नेता खड़ा नहीं हुआ आखिर में उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के बगल में एक खाली कुर्सी देखी तो वो भी बगल में बैठ गए। इस तस्वीर को देखने के बाद यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि जिन नेताओं ने एमपी में भाजपा को खड़ा किया और सत्ता के शिखर तक पहुंचाया उन नेताओं की आज पार्टी में क्या इज्जत है। लगातार अपमान का घूंट पीते इन नेताओं का दर्द भी समय-समय पर निकलता रहता है जो मीडिया में सुर्खियों का केन्द्र बना रहता है। अब सवाल यही उठता है कि 2028 विधानसभा चुनाव की तरफ बढ़ रही भाजपा में इन वरिष्ठ नेताओं की भूमिका क्या होगी। यह नेता मार्गदर्शक मंडल में जाएंगे अथवा इनकी योग्यता के आधार पर पार्टी इन्हें कोई और दायित्व देगी यह एक बड़ा सवाल है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
जामवाल और विजयवर्गीय से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा
NEXT ARTICLE →
बीजेपी कार्यालय प्रभारी और प्रदेश मीडिया प्रभारी पर भाजपा में अंतरद्वंद की स्थिति
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी कार्यालय प्रभारी और प्रदेश मीडिया प्रभारी पर भाजपा में अंतरद्वंद की स्थिति
4/9/2026
जामवाल और विजयवर्गीय से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा
3/9/2026
पटवारी ने कोशिश तो खूब की लेकिन कांग्रेस का 'खसरा' तैयार करने में अब तक नाकाम रहे
3/9/2026