मध्य प्रदेश
भोपाल का नया मास्टर प्लान तैयार सीएम ने दी हरी झंडी जनप्रतिनिधियों की राय के बाद होगा लागू
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान बन कर तैयार हो चुका है। मास्टर प्लान का मसौदा सीएम मोहन यादव के सामने रखा जा चुका है और सीए...
• Sep 2, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: भोपाल का नया मास्टर प्लान तैयार सीएम ने दी हरी झंडी जनप्रतिन
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान बन कर तैयार हो चुका है। मास्टर प्लान का मसौदा सीएम मोहन यादव के सामने रखा जा चुका है और सीएम ने मंजूरी भी दे दी है लेकिन अभी इसको जारी करने के लिए जन प्रतिनिधियों की राय ली जाएगी। गौरतलब है कि पिछले मास्टर प्लान की अवधि दिसंबर 2005 में समाप्त हो गई थी। पिछले 21 वर्षों से कोई नया मास्टर प्लान लागू नहीं हो सका है और शहर का विकास इसी पुराने प्लान या समय-समय पर किए गए संशोधनों के आधार पर चल रहा है। शहरी विकास के नियमों के अनुसार किसी भी शहर का मास्टर प्लान 20 साल की अवधि के लिए बनाया जाता है। पुरानी अवधि समाप्त होने से पहले ही नया प्लान तैयार करके लागू कर दिया जाना चाहिए ताकि अनियोजित विकास को रोका जा सके। इस बात में कोई सक नहीं कि सरकार मास्टर प्लान जारी करना चाहती है लेकिन राजधानी के जन प्रतिनिधियों का निजी स्वार्थ हर बार मास्टर प्लान के आड़े आता है जिसके चलते प्लान को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। लेकिन अब सीएम मोहन यादव ने मन बना लिया है कि अब राजधानी का विकास तीव्र गति से होना चाहिए जिससे साल 2028 के चुनाव में इसे एक उपलब्धि के रुप में गिनाया जा सके। इससे पहले भी मास्टर प्लान बना लेकिन हर बार उसमें व्यवधान आया है। इस बार भी संभावना ज्यादा है उसके बाद भी सीएम यादव ने अब मन बना लिया है कि मास्टर प्लान को धरातल में उतारना है और विकास की एक नई इबारत लिखी है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
'अजय-विजय' ने B-6 में दी दस्तक सांवला हिल्स में कांपी जमीन दिन भर लगा कयासों का दौर
NEXT ARTICLE →
भाजपा के अंदर 'सुनामी' जैसे हालात अत्यधिक प्रयोगों से वरिष्ठों की उपेक्षा चुनाव में बनेगा समस्या
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

दतिया में तारक मेहता के 'टप्पू' ने पंखिड़ा गरबा महोत्सव में की शिरकत पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बढ़ी कार्यक्रम की रौनक
17/10/2026
रीवा के भाजपा नेताओं में 'महाभारत' पंजाछाप भाजपाई चाट रहे सत्ता की चासनी मूल भाजपाई बने 'फूफा'
17/10/2026
'बीजेपी में सत्ता की लड़ाई जनता की समस्याओं पर भारी' कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना बैरागी का बयान
16/10/2026