मध्य प्रदेश
एमपी बीजेपी की बड़ी बैठक कल खुलेंगे सारे 'पत्ते' उससे पहले अध्यक्ष और सीएम प्रेसवार्ता कर एकजुटता का देंगे संदेश
सतह पर आ चुकी सत्ता और संगठन की आंख मिचौली के बीच सीएम मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को एकजुटता का संदेश देते नजर आएंग...
• Sep 10, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: एमपी बीजेपी की बड़ी बैठक कल खुलेंगे सारे 'पत्ते' उससे पहले अ
ADVERTISEMENT
Font Size:
सतह पर आ चुकी सत्ता और संगठन की आंख मिचौली के बीच सीएम मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को एकजुटता का संदेश देते नजर आएंगे। उसके बाद शाम पांच बजे होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के बीच मतभेद की खबरें चलती रही हैं। यह मतभेद दतिया विधानसभा में हुई शर्मनाक हार के बाद शुर्खियों में आए हैं। ओरछा में हुई प्रदेश कार्यसमिति के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठकें हुई और उन बैठकों में बीजेपी अध्यक्ष शामिल नहीं हुए। इस अनुपस्थिति को विवाद से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दो दिन दिल्ली में भी रहे जिसको अंतर्कलह से ही जोड़ कर देखा गया। इन खबरों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता भी अनिश्चितया के दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच 17 सितंबर से बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान भी शुरु होने जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर आकर बूथ स्तर पर जाना होगा। पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए सत्ता और संगठन के बीच समन्वय की आवश्यकता है। शाम की बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी सभी गतिरोधों को दूर करने पर और अभियान को सफल बनाने पर जोर देंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
लाशों के ढेर पर खड़े डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल' वेंटीलेटर पर एमपी की स्वास्थ्य व्यवस्था
NEXT ARTICLE →
दतिया में कैसे पूरा होगा 'सेवा का संकल्प' कौन जलाएगा 'आशीर्वाद का दीया' चुनाव के बाद संगठन की सभी इकाइयां हुई थी भंग अब तक नहीं हुई बहाल
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

रीवा में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा राजेंद्र शुक्ला लें मौत की नैतिक जिम्मेदारी पद से दें इस्तीफा
11/9/2026
दतिया में कैसे पूरा होगा 'सेवा का संकल्प' कौन जलाएगा 'आशीर्वाद का दीया' चुनाव के बाद संगठन की सभी इकाइयां हुई थी भंग अब तक नहीं हुई बहाल
11/9/2026
लाशों के ढेर पर खड़े डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल' वेंटीलेटर पर एमपी की स्वास्थ्य व्यवस्था
10/9/2026