मध्य प्रदेश
लाशों के ढेर पर खड़े डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल' वेंटीलेटर पर एमपी की स्वास्थ्य व्यवस्था
विंध्य से भाजपा का बड़ा चेहरा कहलाने वाले डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के हाथ में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था है। लेकिन जब से वो स्वास्थ्य मंत्री बने ...
• Sep 10, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: लाशों के ढेर पर खड़े डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल' वेंटीलेटर
ADVERTISEMENT
Font Size:
विंध्य से भाजपा का बड़ा चेहरा कहलाने वाले डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के हाथ में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था है। लेकिन जब से वो स्वास्थ्य मंत्री बने हैं तब से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर चली गई है। राजेन्द्र शुक्ल के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद प्रदेश के शासकीय अस्पतालों की हालत बद से बद्तर होती चली गई। राजेन्द्र शुक्ल के कार्यकाल में ही छिंदवाड़ा का जहरीला सिरप कांड हुआ जिसमें कई नौनिहालों को अपनी जान गंवानी पड़ी और पूरे मामले में सिर्फ लीपा-पोती हुई असली दोषी आज भी खुले आसमान में घूम रहे हैं। जिस लोकल क्षेत्र रीवा से राजेन्द्र शुक्ल आते हैं वहां के किसी भी शासकीय अस्पताल की हालत खराब है। संजय गांधी अस्पताल हो अथवा कोई भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभी वेंटीलेटर पर हैं। संजय गांधी में जिस दिन मरीज भर्ती होता है उसी दिन उसकी मौत की संभावना बढ़ जाती है। रीवा के कुछ लोगों का यहां तक कहना है कि निजी अस्पतालों को लाभ पहुंचाने के लिए शासकीय अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। यही हालात प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों में है। अब सवाल यह उठता जिस नेता के कार्यकाल में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है ऐसे स्वास्थ्य मंत्री को सरकार क्यों झेल रही है। जो स्वास्थ मंत्री प्रदेश की जनता को उचित इलाज दे पाने में नाकाम साबित हो रहा है। जिसके कार्यकाल में मौतों का आंकड़ा बढ़ा है ऐसे स्वास्थ मंत्री को विभाग का जिम्मा देकर सरकार भी यह साबित कर रही है कि जनता के जान की कीमत सरकार की नजर में नहीं है। अन्यथा लगातार कमियां मिलने और लापरवाही उजागर होने के बाद भी ऐसे स्वास्थ मंत्री को सरकार में बनाए रखने से मतलब साफ है कि सरकार को जनता से नहीं जनता के वोट से मतलब है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

सीएम यादव और अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच सबकुछ ठीक होता तो दिल्ली से भोपाल के लिए एक साथ एक फ्लाइट में उड़ान भरते दोनों नेता
10/9/2026
सागर में मौतें होती रहीं और सीएम दुबई में इन्वेस्टरों से मिलते रहे
9/9/2026
बीजेपी में चल रही अंतर्कलह पहुंची दिल्ली दतिया से शुरु हुआ विवाद अब आखिरी पड़ाव तक पहुंचा आर-पार के मूड में दिख रहे बीजेपी अध्यक्ष
9/9/2026