Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सीएम यादव और अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच सबकुछ ठीक होता तो दिल्ली से भोपाल के लिए एक साथ एक फ्लाइट में उड़ान भरते दोनों नेता

मध्य प्रदेश सरकार और संगठन के बीच बढ़ी दूरियों पर अब तक केन्द्रीय नेतृत्व फैसला नहीं ले पाया है। दरअसल सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के ब...

Sep 10, 2026 3 min read
सीएम यादव और अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच सबकुछ ठीक होता तो दिल्ली से भोपाल के लिए एक साथ एक फ्लाइट में उड़ान भरते दोनों नेता

📷 Cover Photo: सीएम यादव और अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच सबकुछ ठीक होता तो

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश सरकार और संगठन के बीच बढ़ी दूरियों पर अब तक केन्द्रीय नेतृत्व फैसला नहीं ले पाया है। दरअसल सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच जिस प्रकार से मनमुटाव चल रहा है उस पर पार्टी की ओर से काउंटर नहीं किया गया है जिसके कारण दोनों नेताओं के बीच चल रहे मन मुटाव की खबरों को और बल मिला है। ओरछा में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के बाद बीजेपी अध्यक्ष ने जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय से दूरी बनाते हुए दिल्ली की तरफ रुख किया उससे विवाद की खबरों को और बल मिल गया। सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद की खबर दिल्ली दरबार तक पहुंची लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व अब तक किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच पाया है जो यह दर्शाता है कि एमपी बीजेपी में जिस प्रकार से सिर फुटौव्वल की स्थिति बनी हुई है उसमें कोई बड़ा फैसला लेने से केन्द्रीय नेतृत्व भी घबरा रहा है। मजे की बात यह है कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से अक्टूबर भाजपा सेवा संकल्प अभियान चलाने जा रही है जिसके लिए भाजपा सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक कर उन्हें जिम्मेदारी दे रही है लेकिन इन किसी भी बैठकों में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव शामिल नहीं हुए। बीजेपी में जितनी भी बैठकें हो रही हैं उन सभी बैठकों का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने किया है। प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और सीएम का एक मंच में न आना एक बड़े सवाल को जन्म दे रहा है। दोनों नेताओं के बीच चल रहे आपसी मन मुटाव की खबरों को उस वक्त और बल मिला जब सीएम मोहन यादव दुबई से दिल्ली पहुंचे और फिर भोपाल के लिए रवाना हुए। खबर थी कि सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली से भोपाल के लिए एक साथ उड़ान भरेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीएम अकेले भोपाल आए जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों बड़े नेताओं के बीच कुछ तो चल रहा है और उसको लेकर केन्द्रीय नेतृत्व भी संशय में है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT