मध्य प्रदेश
सागर में मौतें होती रहीं और सीएम दुबई में इन्वेस्टरों से मिलते रहे
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा तहसील मुख्यालय से सटे आठ गांवों में जहरीली शराब पीने वाले लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को तीन और लोगों की...
• Sep 9, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: सागर में मौतें होती रहीं और सीएम दुबई में इन्वेस्टरों से मिल
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा तहसील मुख्यालय से सटे आठ गांवों में जहरीली शराब पीने वाले लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हुई। इनको मिलाकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इस बीच प्रभावित क्षेत्रों में उन सात शराब की दुकानों को फिर से खोलने का आदेश जारी हो गया है, जिन्हें मौतों के बाद बंद करा दिया गया था। हालांकि आदेश में कहा गया है कि जिले में केवल संदिग्ध बाम्बे व्हिस्की और सागर गोल्ड ब्रांड की देसी शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। इतनी हृदय विदारक घटना के बाद सीएम मोहन यादव दुबई में इन्वेस्टरों के बीच निवेश की तलाश कर रहे हैं। प्रदेश की जनता अपने सीएम के बारे में जानना चाहती है। सागर में त्राहिमाम मचा है और सीएम दुबई की गलियों में घूम रहे हैं। जिस प्रकार से मौतों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं उससे प्रदेश की जनता का सरकार और भाजपा से विश्वास हटता जा रहा है। क्योंकि सरकार देश से बाहर है और संगठन का सरकार से विवाद चल रहा है। जिस प्रकार से मौतों का दायरा बढ़ रहा उसको सुनते ही सीएम को अपना विदेश का दौरा छोड़ कर पीड़ित परिवार के बीच में होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश की जनता मर रही है और सीएम दुबई की गलियों में घूम रहे हैं। दूसरी तरफ रीवा में महिला की मौत का मामला अब भोपाल तक पहुंच चुका है। कांग्रेस विधायक धरने पर बैठने की तैयारी में हैं। लगातार सरकार का लचर प्रदर्शन जनता के बीच अनिश्चितता का माहौल पैदा कर रहा है। राजधानी में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि स्वास्थ्य मंत्री के बंगले के अंदर प्रदर्शनकारी पहुंच गए और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। यही हालात बने रहे तो जनता का सरकार के प्रति विश्वास उठ जाएगा। जिसका फायदा कांग्रेस को मिलना तय है। ये बात और है कि छिंदवाड़ा का सिर्फ कांड,इंदौर का दूषित पानी कांड,जबलपुर बरगी डैम में क्रूज का डूबना और मौतें होने का मामला अहम रहा है और हर बार सरकार का ढीला रवैया यह दर्शाता रहा कि मौतों से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी में चल रही अंतर्कलह पहुंची दिल्ली दतिया से शुरु हुआ विवाद अब आखिरी पड़ाव तक पहुंचा आर-पार के मूड में दिख रहे बीजेपी अध्यक्ष
9/9/2026
रीवा में महिला की मौत पर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ सत्याग्रह का ऐलान भोपाल में देंगे धरना
8/9/2026
कांग्रेस ने चिन्हित कीं 70 कमजोर सीटें तो BJP ने भी 35 सीटों के लिए बनाया मास्टर प्लान लड़ाई अब आर-पार की होगी
8/9/2026