Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी में चल रही अंतर्कलह पहुंची दिल्ली दतिया से शुरु हुआ विवाद अब आखिरी पड़ाव तक पहुंचा आर-पार के मूड में दिख रहे बीजेपी अध्यक्ष

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रदेश कार्यालय से बढ़ती दूरी उनके दिल का दर्द बयां करने लगी है। दरअसल पहले हितानंद शर्मा पार्टी में अप...

Sep 9, 2026 2 min read
बीजेपी में चल रही अंतर्कलह पहुंची दिल्ली दतिया से शुरु हुआ विवाद अब आखिरी पड़ाव तक पहुंचा आर-पार के मूड में दिख रहे बीजेपी अध्यक्ष

📷 Cover Photo: बीजेपी में चल रही अंतर्कलह पहुंची दिल्ली दतिया से शुरु हुआ व

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रदेश कार्यालय से बढ़ती दूरी उनके दिल का दर्द बयां करने लगी है। दरअसल पहले हितानंद शर्मा पार्टी में अपनी चलाने के चक्कर में प्रदेश अध्यक्ष को कुछ नहीं करने दे रहे थे और जब वो हटे तो सीएम मोहन यादव ने संगठन में अपना दायरा बढ़ाना शुरु कर दिया। दोनों नेताओं की तकरार उस वक्त सार्वजनिक होने लगी जब दतिया विधानसभा सीट में उप चुनाव हुआ। बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा को ही उम्मीदवार के तौर पर चाहते थे लेकिन ऐन मौके पर सीएम मोहन यादव ने उम्मीदवार बदल कर आशुतोष तिवारी को आगे कर दिया। जिसके कारण पार्टी को अपने ही कार्यकर्ताओं से न सिर्फ विरोध का सामना करना पड़ा बल्कि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी बुरी तरह चुनाव हार गए। और जब दिल्ली में पार्टी की तरफ से समीक्षा हुई तो सीएम मोहन यादव ने हार का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन पर फोड़ दिया। यहीं से दोनों नेताओं के बीच चल रहा मतभेद- मनभेद में तब्दील हो गया। जिसकी बानगी ओरछा में हुई प्रदेश कार्यसमिति में भी देखने को मिली जहां बीजेपी अध्यक्ष ने कुछ ऐसे काम किए जो काम खुद उनके थे लेकिन वो दूसरे से करवाए गए। इस बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री की भी कमी खली जो पार्टी की कमजोरी को दर्शाता रहा। ओरछा के बाद बीजेपी अध्यक्ष सोमवार को भोपाल पहुंचे लेकिन वो निवास पर ही रहे। मंगलवार को सुबह होते ही बीजेपी अध्यक्ष दिल्ली की ओर प्रस्थान कर गए जहां उन्होंने की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मुखबिर को मिली सूचना के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष ने पद छोड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए मंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से मुलाकात करते हुए एक तस्वीर भी जारी की गई है जिसमें वो बीएल संतोष से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। मतलब साफ है कि धुंआ उड़ा है तो आग लगी होगी जिसकी लपटें अब दिल्ली तक पहुंच चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आग की इन लपटों में कौन झुलसता है और कौन बच कर निकलता है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT