मध्य प्रदेश
रीवा में महिला की मौत पर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ सत्याग्रह का ऐलान भोपाल में देंगे धरना
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा की मौत का मामला अब सत्ता पक्ष के लिए ही मुसीबत बन गया है। सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने ...
• Sep 8, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: रीवा में महिला की मौत पर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने स्वास
ADVERTISEMENT
Font Size:
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा की मौत का मामला अब सत्ता पक्ष के लिए ही मुसीबत बन गया है। सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने भाजपा सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस विधायक ने 8 सितंबर को अरेरा हिल्स थाने में सूचना देकर ऐलान किया है कि वो 9 सितंबर, बुधवार सुबह 11 बजे से वल्लभ भवन (मंत्रालय) के सामने मौन उपवास और सत्याग्रह करेंगे।
थाना प्रभारी को लिखा पत्र, लगाए गंभीर आरोप
विधायक अभय मिश्रा ने थाना प्रभारी अरेरा हिल्स को दिए पत्र में लिखा है -
> जनहित में प्रदेश की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था और संजय गांधी चिकित्सालय रीवा में श्रीमती कल्पना मिश्रा की हत्या के विरोध में मैं सत्याग्रह कर रहा हूं। निरीह पिता रामशिरोमणि मिश्रा को न्याय दिलाना है।
पत्र में विधायक ने आरोप लगाया कि अब तक स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, न ही किसी धारा में केस दर्ज किया गया और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग
अभय मिश्रा ने मांग की है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से तत्काल इस्तीफा लिया जाए और दोषी अधिकारियों,कर्मचारियों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इससे पहले राजेन्द्र शुक्ल के कार्यकाल में छिंदवाड़ा में सिरप कांड में भी कई बच्चों की मौत हुई थी। उस दौरान भी स्वास्थ मंत्री काफी सुर्खियों में थे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

कांग्रेस ने चिन्हित कीं 70 कमजोर सीटें तो BJP ने भी 35 सीटों के लिए बनाया मास्टर प्लान लड़ाई अब आर-पार की होगी
8/9/2026
भाजपा की भोपाल जिला इकाई के कार्यक्रम में वही शामिल होगा जो जिला अध्यक्ष को जी-भाई साहब कहेगा और उनके इर्द-गिर्द घूमेगा
8/9/2026
बीजेपी कार्यालय में प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने संभाला मोर्चा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
8/9/2026