मध्य प्रदेश
दतिया में कैसे पूरा होगा 'सेवा का संकल्प' कौन जलाएगा 'आशीर्वाद का दीया' चुनाव के बाद संगठन की सभी इकाइयां हुई थी भंग अब तक नहीं हुई बहाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से से 17 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश भाजपा सेवा संकल्प अभियान का आगाज करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले...
• Sep 11, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: दतिया में कैसे पूरा होगा 'सेवा का संकल्प' कौन जलाएगा 'आशीर्व
ADVERTISEMENT
Font Size:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से से 17 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश भाजपा सेवा संकल्प अभियान का आगाज करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा सरकार की योजनाओं और जनसेवा गतिविधियों को गांव से शहर और हितग्राही परिवार से लेकर युवाओं तक सीधे जोड़ने की तैयारी है। प्रदेश के सभी 55 जिलों में कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी जिसकी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी बनाए जाएंगे। इस कार्यक्रम का आगाज हितग्राही परिवारों के घरों पर आशीर्वाद का दीया जला कर हितग्राहियों से आशीर्वाद लिया जाएगा। भाजपा के इस अभियान को पूरा करने के लिए सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के अलावा विधायकों,मंत्रियों सभी को धरातल में उतरना होगा। लेकिन दतिया को लेकर भाजपा में संशय की स्थिति बनी हुई है। दरअसल दतिया में हुए उप चुनाव और फिर करारी हार के बाद प्रदेश नेतृत्व की तरफ से दतिया भाजपा की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था जिसके बाद अभी तक नए जिला अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है साथ ही कार्यकारिणी का गठन भी नहीं हुआ है। दतिया प्रदेश भर में इकलौता ऐसा जिला है जो भाजपा विहीन है क्योंकि वहां पर भाजपा की कोई भी इकाई काम नहीं कर रही है। दरअसल उप चुनाव के दौरान पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा का अचानक टिकट काटने से दतिया भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बागी रुख अपनाते हुए चक्काजाम कर दिया था। उसके बाद चुनाव हुआ तो भाजपा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। हार से झल्लाए भाजपा नेतृत्व ने दतिया में सभी इकाइयों को भंग कर दिया था। उसके बाद अब तक न तो उस टीम को बहाल किया गया है और न ही नई टीम का ऐलान हुआ है। ऐसी स्थिति में सवाल यह उठता है कि दतिया में भाजपा के सेवा का संकल्प कैसे पूरा होगा। इस बीच प्रदेश भाजपा और सरकार के बीच आपसी मन मुटाव की खबरें भी खूब प्रसारित हो रही हैं जिसके कारण कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भाजपा इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। लिहाजा अभियान को सफल बनाने के लिए 17 सितंबर से पहले प्रदेश नेतृत्व को दतिया के लिए कोई बड़ा फैसला लेना होगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
एमपी बीजेपी की बड़ी बैठक कल खुलेंगे सारे 'पत्ते' उससे पहले अध्यक्ष और सीएम प्रेसवार्ता कर एकजुटता का देंगे संदेश
NEXT ARTICLE →
रीवा में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा राजेंद्र शुक्ला लें मौत की नैतिक जिम्मेदारी पद से दें इस्तीफा
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

रीवा में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा राजेंद्र शुक्ला लें मौत की नैतिक जिम्मेदारी पद से दें इस्तीफा
11/9/2026
एमपी बीजेपी की बड़ी बैठक कल खुलेंगे सारे 'पत्ते' उससे पहले अध्यक्ष और सीएम प्रेसवार्ता कर एकजुटता का देंगे संदेश
10/9/2026
लाशों के ढेर पर खड़े डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल' वेंटीलेटर पर एमपी की स्वास्थ्य व्यवस्था
10/9/2026