मध्य प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया करारा प्रहार कहा ये गांधी परिवार के इशारे पर दे रहे बयान
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है
• Oct 26, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कड़ा हमला बोला है।
खंडेलवाल ने कहा कि खड़गे का यह बयान राजनीति की सारी मर्यादाओं को लांघने वाला है और पूरे देश को शर्मसार करने वाला है। गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल शांत स्वभाव वाले नेता हैं लेकिन बात जब उनके सीर्श नेतृत्व की आती है तो वो खतरनाक भी हो जाते हैं। और उसकी बानगी प्रदेश अध्यक्ष के बयान में देखने को मिल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने देर रात जारी बयान में 5 बड़े हमले किए
1. मर्यादा का उल्लंघन: खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वर्गीय पिता पर अशोभनीय टिप्पणी करना राजनीति की मर्यादा का खुला उल्लंघन है।
2. आदतन अमर्यादित बयान: ये पहली बार नहीं है, खड़गे पहले भी कई बार इस तरह की अमर्यादित और ओछी टिप्पणियां कर चुके हैं।
3. सीधा सवाल गांधी परिवार पर: खंडेलवाल ने सबसे बड़ा हमला बोलते हुए पूछा - खड़गे को स्पष्ट करना चाहिए कि वे इस तरह की घटिया बयानबाजी खुद कर रहे हैं या गांधी परिवार के इशारे पर कर रहे हैं?
4. पूरे देश में आक्रोश: प्रधानमंत्री के पिता पर की गई इस टिप्पणी की पूरे देश में थू-थू हो रही है, हर वर्ग में भारी आक्रोश है।
5. लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: भारतीय लोकतंत्र में किसी बड़े नेता द्वारा इस स्तर का घटिया बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
'अंत नहीं आरंभ है ये 'दतिया में डॉ नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर उमड़ा जनसैलाब 'दादा' के दीदार को आतुर दिखी जनता
NEXT ARTICLE →
एमपी में कांग्रेस बढ़ाएगी कार्यकर्ताओं का 'कुनवा' दिसंबर से ऑनलाइन सदस्यता अभियान होगा आगाज सदस्यों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

एमपी बीजेपी में नाराज 'फुफाओ' की बढ़ती संख्या बनेगी चुनावी बाधा मौके को भुनाने के चक्कर में कांग्रेस
26/10/2026
एमपी में कांग्रेस बढ़ाएगी कार्यकर्ताओं का 'कुनवा' दिसंबर से ऑनलाइन सदस्यता अभियान होगा आगाज सदस्यों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य
26/10/2026
'अंत नहीं आरंभ है ये 'दतिया में डॉ नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर उमड़ा जनसैलाब 'दादा' के दीदार को आतुर दिखी जनता
25/10/2026