मध्य प्रदेश
एमपी में कांग्रेस बढ़ाएगी कार्यकर्ताओं का 'कुनवा' दिसंबर से ऑनलाइन सदस्यता अभियान होगा आगाज सदस्यों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस दिसंबर से अपना ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है
• Oct 26, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: एमपी में कांग्रेस बढ़ाएगी कार्यकर्ताओं का 'कुनवा' दिसंबर से
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस दिसंबर से अपना ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी ने 22 लाख की मौजूदा सदस्य संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
मप्र कांग्रेस द्वारा शुरु की जा रही सदस्यता अभियान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। फॉर्म पार्टी के सदस्यता पोर्टल के माध्यम से जमा होगा, जिसके लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। राशि जमा होते ही संबंधित व्यक्ति के मोबाइल फोन पर सदस्यता लेने संबंधी संदेश प्राप्त होगा।
हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से संपर्क
अभियान के तहत पार्टी बूथ स्तर पर सदस्य बनाएगी। इसके लिए बूथ समितियों और पंचायत समितियों को सक्रिय किया गया है।
- हर विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार परिवारों से संपर्क का लक्ष्य रखा है।
- प्रत्येक सदस्य से 100-100 रुपये की सहयोग निधि भी ली जाएगी।
- सदस्यता का पूरा रिकॉर्ड जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन के पास रहेगा। इसमें नाम, विधानसभा, लोकसभा क्षेत्र और मोबाइल नंबर सहित पूरी जानकारी रहेगी।
प्रदेश संगठन महासचिव संजय कामले के अनुसार इस बार केवल प्राथमिक नहीं, बल्कि सक्रिय सदस्य पर जोर रहेगा। 71 हजार मतदान केंद्रों पर पार्टी के बूथ लेवल एजेंट बनाए जाएंगे। साथ ही पंचायत स्तर पर समितियां भी गठित हो चुकी हैं।
कामले ने कहा कि सहयोग निधि लेने का उद्देश्य भावनात्मक रिश्ता बनाना है, ताकि कार्यकर्ता केवल कागज पर नहीं, बल्कि दिल से पार्टी से जुड़े।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया करारा प्रहार कहा ये गांधी परिवार के इशारे पर दे रहे बयान
NEXT ARTICLE →
एमपी बीजेपी में नाराज 'फुफाओ' की बढ़ती संख्या बनेगी चुनावी बाधा मौके को भुनाने के चक्कर में कांग्रेस
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

एमपी बीजेपी में नाराज 'फुफाओ' की बढ़ती संख्या बनेगी चुनावी बाधा मौके को भुनाने के चक्कर में कांग्रेस
26/10/2026
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया करारा प्रहार कहा ये गांधी परिवार के इशारे पर दे रहे बयान
26/10/2026
'अंत नहीं आरंभ है ये 'दतिया में डॉ नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर उमड़ा जनसैलाब 'दादा' के दीदार को आतुर दिखी जनता
25/10/2026