मध्य प्रदेश
वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्लान 25 अक्टूबर से घर-घर चलेगा संपर्क अभियान
वोट चोरी के मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर में संपर्क अभियान चलाएगी। यह अभियान 25 अक्टूबर से शुरू होगा और एक महीने तक ...
• Oct 20, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्लान 25 अक्टूबर से घर-घर
ADVERTISEMENT
Font Size:
वोट चोरी के मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर में संपर्क अभियान चलाएगी। यह अभियान 25 अक्टूबर से शुरू होगा और एक महीने तक चलेगा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संपर्क कर उन्हें वोट चोरी के पूरे मामले से अवगत कराएंगे।
AICC ने नियुक्त किए 10 पर्यवेक्षक
इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश में 10 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये पर्यवेक्षक 23-24 अक्टूबर को मध्यप्रदेश पहुंचेंगे और बैठकें करेंगे। 25 अक्टूबर को ही संभागीय और जिला मुख्यालयों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएंगी।
दशहरा पर CEC का पुतला दहन
कांग्रेस ने कार्यक्रम की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। एक नवंबर और 26 नवंबर को दिल्ली में कार्यक्रम की तैयारी के साथ-साथ दशहरा पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस ने वोट चोरी और मनमर्जी से नियमों में बदलाव के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर यह अभियान छेड़ा है। प्रदेश में भोपाल सहित अन्य जिलों में प्रदर्शन हो चुके हैं, अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले को उठाया जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भाजपा के लिए विंध्य बना सियासी और प्राकृतिक रुप से 'दोहन' का ठिकाना बदले में मिले राजेन्द्र शुक्ल जैसे नेता
20/10/2026
विंध्य में कांग्रेस की 'दुर्दशा' का कारण गलत टिकट वितरण और सोशल इंजीनियरिंग
19/10/2026
रावण का दहन करने वाले क्या श्रीराम के आदर्शों पर चलते हैं और नहीं तो उन्हें रावण दहन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि रावण का दहन करने के लिए राम चाहिए
19/10/2026