मध्य प्रदेश
'दिग्विजय' पथ पर पूर्व सीएम उज्जैन के महाकाल से अयोध्या के रामलला तक 950 KM तक जाएगी पदयात्रा
उज्जैन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विजयादशमी के मौके पर अपनी बहुचर्चित ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। यात्रा ...
• Oct 20, 2026• Updated: Oct 20, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: 'दिग्विजय' पथ पर पूर्व सीएम उज्जैन के महाकाल से अयोध्या के र
ADVERTISEMENT
Font Size:
उज्जैन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विजयादशमी के मौके पर अपनी बहुचर्चित ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। यात्रा का शुभारंभ दशहरे के मौके पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से हुई। पूर्व सीएम ने इससे पहले साल 2018 में परिक्रमा की थी तब 15 साल बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी हुई थी। अब भगवान राम के आराध्य महाकाल से यात्रा निकली है जो रामलला तक जाएगी। ये बात और है कि दिग्विजय सिंह की इस 'सत्य सनातन' यात्रा को पार्टी का सपोर्ट नहीं मिला है इसलिए यह यात्रा पूर्व सीएम की निजी यात्रा कहीं जा रही है लेकिन हकीकत यही है कि उम्र के आखिरी पड़ाव पर चल रहे पूर्व सीएम इस यात्रा के माध्यम से अपनी सियासी यात्रा को सफल बनाने का आखिरी दांव खेल रहे हैं।
शिवधाम से रामधाम तक का सफर
यात्रा का नाम ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा (शिवधाम से रामधाम तक)’ रखा गया है।
- आरंभ: श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
- समापन: श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या (उत्तर प्रदेश)
- दूरी और समय: लगभग 950 किलोमीटर, करीब 70 दिनों में अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य
यात्रा के 3 बड़े उद्देश्य
दिग्विजय सिंह ने इस यात्रा के पीछे तीन मुख्य मकसद बताए हैं -
1. सनातन संस्कृति के सत्य, करुणा, सेवा और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना।
2. मंदिरों में चढ़ावे, व्यवस्था और राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदा व अन्य मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग।
3. धर्म के राजनीतिक इस्तेमाल और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरूकता लाना।
शुभारंभ पर पार्थिव शिवलिंग का पूजन
यात्रा शुरू करने से पहले उज्जैन में नरसिंह घाट के पास बालाजी गार्डन में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और पूजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सनातन परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना हुई। लेकिन इसी दौरान एक समर्थक ने भगवान शिव के लिखे नाम का अंग वस्त्र पूर्व सीएम के गले में डाला तो उन्होंने कहा कि इसका मेरे पास क्या काम। यह दर्शाता है कि दिग्विजय सनातन की बात तो करते हैं लेकिन शिव से उनका कोई लेना देना नहीं है।
कौन-कौन रहा मौजूद
शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, कई साधु-संत, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्लान 25 अक्टूबर से घर-घर चलेगा संपर्क अभियान
20/10/2026
भाजपा के लिए विंध्य बना सियासी और प्राकृतिक रुप से 'दोहन' का ठिकाना बदले में मिले राजेन्द्र शुक्ल जैसे नेता
20/10/2026
विंध्य में कांग्रेस की 'दुर्दशा' का कारण गलत टिकट वितरण और सोशल इंजीनियरिंग
19/10/2026