मध्य प्रदेश
नल-जल योजना के नाम पर 3200 करोड़ के घोटाले का कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने लगाया आरोप
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी हर घर नल-जल परियोजना का क्या हाल है उसकी बानगी घोटालों से देखने को मिल रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्...
• Oct 18, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: नल-जल योजना के नाम पर 3200 करोड़ के घोटाले का कांग्रेस मीडिय
ADVERTISEMENT
Font Size:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी हर घर नल-जल परियोजना का क्या हाल है उसकी बानगी घोटालों से देखने को मिल रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने सतना और मैहर में करीब 3200 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होने एक प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा हर घर में पानी पहुंचाने की मंशा थी लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की मिली भगत से यह योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रही जिसका धरातल से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि नल-जल योजना के रुप में बड़ा घोटाला हुआ है। मुकेश नायक ने कहा कि जिस कंपनी को हर घर नल पहुंचाने का ठेका दिया गया था उस कंपनी को 70 फीसदी से ज्यादा का भुगतान हो चुका है लेकिन काम दस फीसदी भी नहीं हुआ है। जनता आज भी पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हो रही है लेकिन अधिकारी सारा माल डकार कर बैठे हैं और सरकार इस पूरे मामले को जान कर भी गंभीर नहीं है। मुकेश नायक ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की नोटसीट दिखाते हुए कहा कि साल 2024 में उन्होंने भी सीएम से इस मामले की लिखित शिकायत की थी जिसके बाद सीएम ने मामले को आगे बढ़ा दिया और उसके बाद आज तक उसका फालोअप नहीं लिया कि गरीबों के घर पानी पहुंचा अथवा नहीं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
ओबीसी वर्ग को आरक्षण का 'लालीपाप' देकर कोर्ट में लड़ाई लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही कांग्रेस सवर्णों की नाराजगी का सता रहा डर
NEXT ARTICLE →
बीजेपी में यति की 'अती' का पता चलते ही संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने लगाई परेड हाथ-पर हाथ रखे नजर आए यति
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी में यति की 'अती' का पता चलते ही संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने लगाई परेड हाथ-पर हाथ रखे नजर आए यति
18/10/2026
ओबीसी वर्ग को आरक्षण का 'लालीपाप' देकर कोर्ट में लड़ाई लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही कांग्रेस सवर्णों की नाराजगी का सता रहा डर
18/10/2026
बीजेपी संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने की राउंड टेबल बैठक संगठन को मजबूत करने के दिए टिप्स
17/10/2026