Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

BJP के हल्लाबोल पर भारी पड़ा कांग्रेस का 'फूल' सबनानी-रामेश्वर की उकसाऊ हरकत कैमरे में कैद भाजपा की हुई 'किर-किरी'

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर बीजेपी ने सोमवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्लान बनाया था, लेकिन यह प्रदर्श...

• Oct 26, 2026• 2 min read
BJP के हल्लाबोल पर भारी पड़ा कांग्रेस का 'फूल' सबनानी-रामेश्वर की उकसाऊ हरकत कैमरे में कैद भाजपा की हुई 'किर-किरी'

📷 Cover Photo: BJP के हल्लाबोल पर भारी पड़ा कांग्रेस का 'फूल' सबनानी-रामेश्

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर बीजेपी ने सोमवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्लान बनाया था, लेकिन यह प्रदर्शन उल्टा बीजेपी के लिए ही किरकिरी बन गया। कांग्रेस के 'फूल' वाले दांव के आगे बीजेपी का पूरा प्रदर्शन फीका पड़ गया।

रेडक्रॉस के पास ही थम गई बीजेपी
प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक भगवानदास सबनानी और रामेश्वर शर्मा कर रहे थे। साथ में जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति और सैकड़ों कार्यकर्ता थे। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय घेरने निकले तो रेडक्रॉस अस्पताल के पास पहले बैरिकेड को तो पार कर लिया, लेकिन दूसरे बैरिकेड पर पहुंचते ही उनके होश उड़ गए।

कांग्रेस का सरप्राइज - हाथों में लाठी नहीं, फूल
दरअसल कांग्रेस कार्यालय में उस वक्त प्रदेश स्तरीय समन्वय बैठक चल रही थी। प्रदेश भर से आए जिलाध्यक्ष और नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। बीजेपी के घेराव की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने अलग रणनीति बनाई। करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में फूल लेकर कार्यालय के बाहर खड़े हो गए।

एक तरफ बैरिकेड के इस पार बीजेपी, दूसरी तरफ फूल थामे कांग्रेस। इतनी बड़ी भीड़ देख बीजेपी नेताओं के भी दांत खट्टे हो गए।

शांत प्रदर्शन को उकसाते नजर आए BJP विधायक

मौके पर मौजूद मुखबिरों के मुताबिक प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा था, लेकिन तभी बीजेपी विधायकों ने इशारे करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना शुरू कर दिया। चश्मदीदों के अनुसार सबनानी और रामेश्वर शर्मा इशारे करते हुए कार्यकर्ताओं को भड़काते नजर आए। इसके बाद माहौल गरमा गया और कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने हवा में लाठियां लहरा दीं।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर दी। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की तो कुछ को गंभीर चोटें भी आईं।

विचारधारा के विपरीत हरकत
जो प्रदर्शन शांतिपूर्वक निपट सकता था, उसे अति उत्साह में बीजेपी विधायकों ने ही गंभीर बना दिया। फूल के जवाब में उकसावे की राजनीति ने बीजेपी की ही फजीहत करा दी। सियासी गलियारों में चर्चा है कि यह हरकत बीजेपी की अपनी ही विचारधारा के विपरीत है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT