मध्य प्रदेश
MP में कांग्रेस का मेगा प्लान एक नवंबर से 'वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान का होगा आगाज
भोपाल। आगामी चुनावों को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है
• Oct 27, 2026• 1 min read

📷 Cover Photo: MP में कांग्रेस का मेगा प्लान एक नवंबर से 'वोट बचाओ-लोकतंत्र
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। आगामी चुनावों को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) तैनात कर दिए हैं। इनकी सूची भारत निर्वाचन आयोग को भी सौंप दी गई है।
पार्टी 1 नवंबर से 'वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर मतदाता सूची की बारीकी से पड़ताल करेंगे।
क्यों अहम है ये अभियान?
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उनका मुकाबला भाजपा के नेताओं से नहीं, बल्कि उसके संगठन से है। ऐसे में यह अभियान ही बताएगा कि संगठन की जमीनी हकीकत क्या है और पार्टी चुनाव के लिए कितनी तैयार है।
क्या करेंगे BLA?
तैनात किए गए बूथ लेवल एजेंट मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के दौरान BLO के साथ मौजूद रहेंगे। वे इस बात पर नजर रखेंगे कि नाम जोड़ने और हटाने के लिए कितने आवेदन आ रहे हैं, ताकि वोटर लिस्ट में किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा से भी मांग की है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
BJP के हल्लाबोल पर भारी पड़ा कांग्रेस का 'फूल' सबनानी-रामेश्वर की उकसाऊ हरकत कैमरे में कैद भाजपा की हुई 'किर-किरी'
NEXT ARTICLE →
बीजेपी कोर-ग्रुप में 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला' दीवाना जैसे बैठे रहे नेता और दिल्ली से नाम नहीं मांगने के बाद भी पांच नामों का पैनल राज्यसभा के लिए भेजा बात हजम नहीं हुई
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी कोर-ग्रुप में 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला' दीवाना जैसे बैठे रहे नेता और दिल्ली से नाम नहीं मांगने के बाद भी पांच नामों का पैनल राज्यसभा के लिए भेजा बात हजम नहीं हुई
27/10/2026
BJP के हल्लाबोल पर भारी पड़ा कांग्रेस का 'फूल' सबनानी-रामेश्वर की उकसाऊ हरकत कैमरे में कैद भाजपा की हुई 'किर-किरी'
26/10/2026
'मामा से फुफा' बने केन्द्रीय मंत्री ने सीएम मोहन यादव से नहीं मिलाई नजर बैठक में दिखी दोनों नेताओं के बीच नाराजगी
26/10/2026