बिज़नेस
इंदौर सराफा बाजार में सोने-चांदी को लगा बड़ा झटका निवेशकों में हड़कंप ग्राहकों की 'चांदी'
इंदौर/रतलाम। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली और मजबूत डॉलर ने सोने-चांदी की चमक फीकी कर दी है

📷 Cover Photo: इंदौर सराफा बाजार में सोने-चांदी को लगा बड़ा झटका निवेशकों म
ADVERTISEMENT
Font Size:
इंदौर/रतलाम। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली और मजबूत डॉलर ने सोने-चांदी की चमक फीकी कर दी है। इस सप्ताह सोना-चांदी में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4000 डॉलर के नीचे
शुक्रवार देर रात कॉमेक्स पर सोना वायदा 24 डॉलर टूटकर 4000 डॉलर के नीचे 3997 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इससे घरेलू बाजार में भी गिरावट का दौर जारी रहा और शनिवार को भी सोना-चांदी लुढ़क गए। बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंता और डॉलर के मजबूत होने से बिकवाली हावी है।
इंदौर-रतलाम में क्या रहा भाव?
रतलाम सराफा (RTGS भाव) -
- चांदी चौरसा: 1,99,000 रुपये प्रति किलो
- चांदी टंच: 1,99,100 रुपये प्रति किलो
- सोना स्टैंडर्ड: 1,45,000 से टूटकर 1,44,950 रुपये प्रति 10 ग्राम
इंदौर सराफा -
- रवा नकद में सोना 1,43,500 रुपये, RTGS में 1,40,700 रुपये (GST अतिरिक्त)
- सोना 22 कैरेट: 1,28,950 रुपये प्रति 10 ग्राम (GST अतिरिक्त)
- शुक्रवार को सोना 1,44,500 पर बंद हुआ था, यानी सीधे 1000 रुपये की गिरावट
- चांदी चौरसा: 1,99,200 रुपये, चांदी टंच: 1,99,800 रुपये प्रति किलो
- चांदी सिक्का 2450 रुपये, केडबरी 1000 रुपये टूटकर 1,43,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (प्रति नग भाव से)
कारोबारियों की राय -
सराफा कारोबारियों का कहना है कि त्योहार के बाद मुनाफावसूली की वजह से यह करेक्शन है। शनिवार को इंदौर में सोना-चांदी के भाव इसी गिरावट के साथ बंद हुए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
एमपी बीजेपी के आठ राज्यसभा सांसदों में एक भी ब्राह्मण और क्षत्रिय वर्ग से नहीं संगठन में 'वैश्य' समाज का बढ़ा वर्चस्व
NEXT ARTICLE →
'विचौलियों' को बढ़ावा देती एमपी बीजेपी की सरकार युवाओं को 'आउटसोर्स' में नौकरी देकर 'कमीशन' का कर रही खेला
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भोपाल में 2000 रुपये और सस्ता हुआ GOLD अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4000 डॉलर के नीचे फिसला सोना
24/10/2026
भोपाल में सोने के दाम में गिरावट का दौर जारी धनतेरस से पहले ग्राहकों के लिए खरीदी का 'सुनहरा' मौका जानें आज का लेटेस्ट रेट
23/10/2026
Gold Price Down महीने भर में 10 हजार रुपये तक सस्ता हुआ सोना खरीदारी का सही मौका
22/10/2026