Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मुखबिर की खबर पर मुहर बीजेपी संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरु दो 'चिंतन' कमेटियों का हुआ गठन

मध्य प्रदेश भाजपा ने देव उठनी के मौके पर संगठनात्मक नियुक्तियों का पिटारा खोल दिया है। इसके साथ ही चिंतन कमेटियों का गठन कर भाजपा ने मुखबिर की खबर पर ...

• Nov 20, 2026• 2 min read
मुखबिर की खबर पर मुहर बीजेपी संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरु दो 'चिंतन' कमेटियों का हुआ गठन

📷 Cover Photo: मुखबिर की खबर पर मुहर बीजेपी संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर श

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा ने देव उठनी के मौके पर संगठनात्मक नियुक्तियों का पिटारा खोल दिया है। इसके साथ ही चिंतन कमेटियों का गठन कर भाजपा ने मुखबिर की खबर पर मुहर लगा दी है। मुखबिर द्वारा पहले ही खबर प्रकाशित हुई थी कि ग्यारस से नियुक्तियां शुरु होंगी और उसका आगाज तो चिंतन कमेटियों का गठन कर हो चुका है। सह कोषाध्यक्ष की भी घोषणा हुई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दो चिंतन कमेटियों का गठन काया है। जिसमें वित्त समिति जिसके संयोजक मंत्री चेतन्य काश्यप और सदस्य मधु वर्मा,अखिलेश जैन होंगे। अनुशासन समिति में बाबू सिंह रघुवंशी संयोजक विनोद गोटिया,देवीलाल धाकड़,अभय चौधरी संध्य राय,विष्णु खत्री होंगे। दीपक टीनू जैन को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मुखबिर ने दो दिन पहले खबर प्रकाशित कर बताया था कि भाजपा जल्द ही चिंतन कमेटियों का गठन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने अनुशासन को सबसे पहले महत्व देते हुए अनुशासन कमेटियों का गठन किया है। क्योंकि पार्टी में अनुशासन का डर बनाएं रखने के लिए इस कमेटी की बड़ी आवश्यकता थी। प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे और सूची को प्रकाशित कर उन्होंने यह बता दिया कि वो कहीं भी रहें लेकिन संगठन में आवश्यक नियुक्ति का दौर चलता रहेगा।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT