मध्य प्रदेश
निगम-मंडलों के पदाधिकारियों को मिली नसीहत—पद नहीं आचरण से बढ़ेगी प्रतिष्ठा नगायच को इशारों में मिला संदेश
भोपाल। भाजपा की बैठक में इस बार भाषण कम, नसीहत ज्यादा थी
• Nov 20, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: निगम-मंडलों के पदाधिकारियों को मिली नसीहत—पद नहीं आचरण से बढ
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। भाजपा की बैठक में इस बार भाषण कम, नसीहत ज्यादा थी। निगम, मंडल और प्राधिकरणों में दायित्व पाए पदाधिकारियों को साफ कहा गया — संगठन की प्रतिष्ठा पद से नहीं, आपके आचरण और काम से बढ़ेगी।
बैठक में कहा गया कि सभी पदाधिकारी संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन और समर्पण की भावना के अनुरूप काम करें। यानी सिर्फ लेटरहेड और गाड़ी से काम नहीं चलेगा, जमीन पर भी दिखना होगा।
अब 25 दिन सेवा की परीक्षा
पदाधिकारियों को आगामीअ 1 से 25 दिसंबर तक सेवा दूत भियान में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए।
अभियान में होगा —
- संगठन विस्तार
- स्वच्छता अभियान
- पौधारोपण
- नशामुक्ति
- अन्य सेवा गतिविधियां
संदेश साफ था — पदाधिकारी अब कार्यालय से नहीं, सेवा से पहचाने जाएंगे।
मोदी के 25 साल का संदेश घर-घर पहुंचाएं
बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्षों के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार भी किया जाए।
राष्ट्र प्रथम का मंत्र
नेताओं ने कहा कि राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत के संकल्प को केंद्र में रखकर काम करें। जनसेवा, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती के लिए समर्पित भाव से जुटें।
भाजपा को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने में अपने दायित्वों के माध्यम से योगदान दें।
बैठक में निगम, मंडल, प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य मौजूद रहे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
भाजपा की प्रत्येक समस्या का समाधान निकालेंगे पूर्णकालिक कार्यकर्ता बूथ से जनप्रतिनिधि तक की रिपोर्ट लेंगे
NEXT ARTICLE →
MP में तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार भोपाल में होगा आर-पार का महा 'संग्राम'
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

मुखबिर की खबर पर मुहर बीजेपी संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरु दो 'चिंतन' कमेटियों का हुआ गठन
20/11/2026
रीवा जिला औषधि भंडार में प्रभार का पेंच 29 अक्टूबर का आदेश अब तक अधूरा कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग
20/11/2026
MP में तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार भोपाल में होगा आर-पार का महा 'संग्राम'
20/11/2026