Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मुखबिर विशेष

'मर्यादा' छोड़ 'लीला' के सहारे भाजपा राधे-राधे बोल कर यूपी में खिलाएंगे कमल

भारतीय जनता पार्टी जिसने भगवान राम के नाम पर अपना अस्तित्व खड़ा किया और उन्हीं के आदर्शों पर चलने का दावा किया। समय के साथ भाजपा के शासनकाल में भगवान ...

• Nov 20, 2026• 3 min read
'मर्यादा' छोड़ 'लीला' के सहारे भाजपा राधे-राधे बोल कर यूपी में खिलाएंगे कमल

📷 Cover Photo: 'मर्यादा' छोड़ 'लीला' के सहारे भाजपा राधे-राधे बोल कर यूपी म

ADVERTISEMENT
Font Size:
भारतीय जनता पार्टी जिसने भगवान राम के नाम पर अपना अस्तित्व खड़ा किया और उन्हीं के आदर्शों पर चलने का दावा किया। समय के साथ भाजपा के शासनकाल में भगवान श्रीराम के मंदिर का भव्य निर्माण हुआ। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने साल 2024 में नारा दिया जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे अबकी बार 400 के पार के नारे को बुलंद कर दिया। जनता के मन में यह बात घर कर गई और देश की जनता ने हवा में उड़ रही भाजपा को जमीन पर उतारते हुए 303 से 240 में ला खड़ा किया। इस जनाधार से देश की जनता ने बता दिया कि राम को नहीं लाए वो स्वयम आए हैं आप तो महज एक गिलहरी की भूमिका में थे। अब भाजपा अपनी उस गलती को समझ चुकी है। इसी लिए भगवान श्रीराम की मर्यादा को छोड़ भाजपा को श्रीकृष्ण की लीला ज्यादा पसंद आ रही है। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा ने अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि का हवा देना शुरु कर दिया है। भाजपा के कार्यकर्ता अब राम-राम बोलने के बजाय राधे-राधे बोलने लगे हैं। मतलब साफ है भाजपा को सरकार बनानी है वो राम हों अथवा कृष्ण। खास कर यूपी चुनाव को भाजपा किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि साल 2024 में हल्के में लिया तो अखिलेश यादव के पीएम ने भाजपा को बता दिया कि सरकार जनता बनाती है चार दीवारी में बैठ कर रणनीति तैयार करने से सरकार नहीं बन जाती। इन दिनों भाजपा की अलग ही लीला चल रही है। धर्म की अलग-अलग परिभाषाएं गढ़ी जा रही हैं। जनता के बीच यह बताने का प्रयास चल रहा है कि देश में विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। अब सवाल इस बात का उठता है कि अगर भाजपा ने विकास किया है तो जनता के बीच बताने की क्या जरुरत है। क्योंकि विकास दिखाई पड़ता है। वो कहीं अंधेरे में खोया हुआ कोई वस्तु तो नहीं है जिसे ढूंढना पडे। लेकिन भाजपा को इस वक्त टेंशन तो है कि विकास के नाम पर ही जनता वोट नहीं देगी। यानि जनता के बीच धर्म और आस्था का तड़का लगाना पड़ेगा तभी जाकर भाजपा के पक्ष में उत्तर प्रदेश की जनता अपनी आहूती देगी। अन्यथा जनता कब अपना मूड बदल दे उसका कोई भरोसा नहीं है। यूपी में भाजपा की जीत में आहूती डालने के लिए एमपी बीजेपी के नेताओं की एक बड़ी फौज यूपी भेजी जा रही है जहां प्रत्येक विधानसभा सीटों पर एमपी बीजेपी के कार्यकर्ता वहां के स्थानीय नेताओं और उम्मीदवारों के लिए रणनीति बनाने में सहयोग करेंगे। दरअसल यूपी का चुनाव भाजपा के लिए इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वहीं से दिल्ली का रास्ता निकलता है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT