Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा की भोपाल जिला इकाई के कार्यक्रम में वही शामिल होगा जो जिला अध्यक्ष को जी-भाई साहब कहेगा और उनके इर्द-गिर्द घूमेगा

मध्य प्रदेश भाजपा की जिला इकाइयों में पदाधिकारियों के अपमान का मामला सामने आया है। सोमवार को प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिला इकाई की तरफ से कार्यशाला क...

Sep 8, 2026 2 min read
भाजपा की भोपाल जिला इकाई के कार्यक्रम में वही शामिल होगा जो जिला अध्यक्ष को जी-भाई साहब कहेगा और उनके इर्द-गिर्द घूमेगा

📷 Cover Photo: भाजपा की भोपाल जिला इकाई के कार्यक्रम में वही शामिल होगा जो

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा की जिला इकाइयों में पदाधिकारियों के अपमान का मामला सामने आया है। सोमवार को प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिला इकाई की तरफ से कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में सिर्फ उन्हीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था जो जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति की गुड लिस्ट में आते हैं अथवा जो उन्हें जी भाई साहब कहते हुए दाएं-बाएं घूमने का काम करते हैं। जो पदाधिकारी जी भाई साहब नहीं कहता अथवा उनके इर्द-गिर्द नहीं घूमता उसे होल्ड लिस्ट में डाल दिया जाता है। सोमवार को भोपाल जिला इकाई की तरफ से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें चुनिंदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया था। जबकि इस कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय मंच पर खुद भी मौजूद थे उसके बाद भी कुछ पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई। भोपाल से ही कर्नल ईशान कोण सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है जो पैनलिस्ट की जिम्मेदारी भी संभालते हैं उनके पास जिला इकाई की तरफ से कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई थी। कार्यक्रम के दौरान वो प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे। मुखबिर ने जब उनसे पूछा कि आप कार्यशाला में क्यों नहीं हैं तो उन्होने कहा कि उनको कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। कुछ ऐसे ही और पदाधिकारियों का मामला भी सामने आया जिन्हे जिला इकाई की तरफ से लगातार उपेक्षित करने का काम किया जा रहा है। इससे पहले की बैठकों में भी पदाधिकारियों की उपेक्षा का मामला देखने को मिल चुका है। गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा का स्मरण केवल कार्यकर्ताओं तक सीमित न रहे बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा,स्मरण जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों का व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT