Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

ये है दतिया के दादा नरोत्तम मिश्रा के प्रति जनता की दीवानगी का आलम जहां उन्हें देखने और छूने की होड़ मची है

पद और पावर के बिना जो नेता जनता के दिल में राज करे वो हैं पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा हैं। महीने भर पहले ही पूर्व गृह मंत्री का टिकट काट कर...

Sep 4, 2026 3 min read
ये है दतिया के दादा नरोत्तम मिश्रा के प्रति जनता की दीवानगी का आलम जहां उन्हें देखने और छूने की होड़ मची है

📷 Cover Photo: ये है दतिया के दादा नरोत्तम मिश्रा के प्रति जनता की दीवानगी

ADVERTISEMENT
Font Size:
पद और पावर के बिना जो नेता जनता के दिल में राज करे वो हैं पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा हैं। महीने भर पहले ही पूर्व गृह मंत्री का टिकट काट कर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया था जिसका नतीजा ये निकला कि भाजपा उम्मीदवार को करारी हार का सामना करना पड़ा। और यह हार भाजपा के उम्मीदवार की नहीं बल्कि सीएम मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की थी। क्योंकि जिस दतिया में पूर्व गृह मंत्री ने अपने जीवन का 15 साल खपा दिया विकास की एक नई इबारत लिखी और दतिया के प्रत्येक नागरिक को अपना परिवार बना लिया उस दतिया के विकास पुरुष को चुनाव के मैदान से ही हटा दिया गया और तर्क दिया गया कि सर्वे में आप चुनाव नहीं जीत रहे थे। लेकिन दतिया की जनता ने भाजपा के सारे सर्वे की हवा निकाल दी और यह बता दिया कि दतिया के दिल में दादा ही राज करते हैं। शुक्रवार को जब पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा दतिया पहुंचे तो वहां का नजारा ही बदला नजर आया। दतिया की जनता इतनी बड़ी संख्या में पूर्व गृह मंत्री के पास पहुंची कि भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जिस प्रकार से किसी सेलिब्रिटी की एक झलक पाने के लिए लोग पागल हो जाते हैं ठीक वही हालत पूर्व गृह मंत्री के लिए देखने को मिली जहां पूर्व गृह मंत्री को देखने और छूने के लिए इतनी बड़ी संख्या में जन सैलाव उमड़ पड़ा जिसे कंट्रोल करना भी प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा था। दरअसल यह नजारा इसलिए देखने को मिला क्योंकि दतिया का बच्चा हो या बूढ़ा प्रत्येक व्यक्ति का नरोत्तम मिश्रा से भावनात्मक जुड़ाव है। दतिया की जनता पूर्व गृह मंत्री को जानती है ये बड़ी बात नहीं दतिया के प्रत्येक नागरिक को उसके नाम से पूर्व गृह मंत्री खुद जानते हैं ये बड़ी बात है। क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का नाम याद रखना सामान्य बात नहीं होती है। यह हालात दतिया में होना सामान्य है लेकिन बगैर किसी पद और पावर के पूर्व गृह मंत्री के भोपाल स्थित शासकीय आवास में भी दतिया की जनता बड़ी संख्या में आती है और यही कहती है दादा दतिया कब आओगे?

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT