Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एम्स में भर्ती युवक ने कुत्ते की तरह भोंकते-भोंकते पहली मंजिल से लगाई छलांग

May 3, 2026 2 min read
एम्स में भर्ती युवक ने कुत्ते की तरह भोंकते-भोंकते पहली मंजिल से लगाई छलांग
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल के एम्स अस्पताल में भर्ती एक युवक जब अजीबो गरीब हरकत करने लगा तो न सिर्फ उसके परिजन हैरान-परेशान रह गए बल्कि अस्पताल का स्टाफ भी परेशान हैं गया। अस्पताल में भर्ती युवक रह-रहकर कुत्तों की तरह भोंकने लगा था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उसने अचानक एम्स की पहली मंजिल पर लगे कांच की खिड़की को तोड़ा और नीचे कूद गया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि विदिशा जिले के रहने वाले युवक को गंभीर अवस्था में भोपाल के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले होली के समय युवक को गांव में एक पालतू कुत्ते ने काट लिया था।उस समय परिवार के लोगों ने कुत्ते के काटने को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 27 अप्रैल को हालत ज्यादा खराब होने पर उसे पहले एक निजी अस्पताल और फिर गुरुवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार मरीज की हालत काफी गंभीर थी और उसमें रेबीज के एडवांस लक्षण दिख रहे थे। रात भर उसने असामान्य व्यवहार किया। सुबह अचानक उसने खिड़की का शीशा तोड़ा और बाहर छलांग लगा दी और उसकी घटना में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
एम्स में भर्ती युवक ने कुत्ते की तरह भोंकते-भोंकते पहली मंजिल से लगाई छलांग | मुखबिर MP