उप चुनाव से पहले कांग्रेस मुक्त होने की कगार पर दतिया सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

दतिया के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती को बैंक भ्रष्टाचार मामले में तीन साल की सजा हुई उसके बाद विधानसभा से उनकी विधायकी भी शून्य हो चुकी है। कोर्ट से अगली सुनवाई की तारीख 29 जुलाई रखी है। ऐसी स्थिति में दतिया विधानसभा सीट पर उप चुनाव की संभावना बन रही है। वहीं जो लोग कांग्रेस विधायक के साथ थे अब उन लोगों ने पाला बदलना शुरु कर दिया है। दो साल से अधिक का वक्त बीतने के बाद अब उन्हें अहसास भी होने लगा है कि उन्होंने पूर्व गृह मंत्री को हरा कर बड़ी ग़लती की है। क्योंकि जिस प्रकार से पूर्व गृह मंत्री ने दतिया का विकास किया है वो किसी से छुपा नहीं है। दतिया आज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और उसका पूरा श्रेय पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा को जाता है। साल 2023 में नरोत्तम मिश्रा के चुनाव हारने के बाद दतिया के विकास की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। अब दतिया को विकास के पंख लगाने के लिए वहां की स्थानीय जनता खुद आगे आ रही है और भाजपा में शामिल हो रही है। सोमवार को जिस वक्त पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल के नतीजों पर थी उस वक्त दतिया में क्षत्रिय समाज के एक बड़े वर्ग और आधा दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी का भाजपा में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?15 दिन में अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में लिखी जीत की इबारत एक-एक करके पिटे ममता के मोहरे
जालसाजों के निशाने पर बुजुर्ग दंपति 37 लाख से अधिक की लूटी रकम दर्द से कराहती रही पत्नी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024