Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

जेपी नड्डा 'मुर्दा' कहने के बाद संभली सीएम मोहन यादव की जुवान पीछे ठहाके लगाती नजर आईं कृष्णा गौर

मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली के दौरान एक अजब ही वाक्या नजर आया। भोपाल के अटल पथ पर आयोजित इस रैली के दौरान पहले न...

• Nov 4, 2026• 2 min read
जेपी नड्डा 'मुर्दा' कहने के बाद संभली सीएम मोहन यादव की जुवान पीछे ठहाके लगाती नजर आईं कृष्णा गौर

📷 Cover Photo: जेपी नड्डा 'मुर्दा' कहने के बाद संभली सीएम मोहन यादव की जुवा

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली के दौरान एक अजब ही वाक्या नजर आया। भोपाल के अटल पथ पर आयोजित इस रैली के दौरान पहले नेताओं का संबोधन हुआ। संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने जो कहा वो अकल्पनीय था। जिस व्यक्ति के लिए सीएम ने कहा वो खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। हम बात कर रहे रहे हैं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा की। दरअसल जब संबोधन का दौर चल रहा था तो सीएम मोहन यादव ने मंच पर जयघोष किया। सबसे पहले उन्होंने पीएम मोदी ज़िंदाबाद का नारा दिया उसके बाद उन्होंने अगला नाम लिया श्रीमान जेपी नड्डा 'मुर्दा' सीएम की जुवान से शब्द निकलते ही मंच पर सन्नाटे का माहौल बन गया। पूरा शब्द निकलने से पहले सीएम की जुवान ठहरी फिर रिपीट करते हुए जेपी नड्डा जिंदाबाद का नारा लगाते हुए राहुल गांधी मुर्दावाद के नारे लगाए। सीएम की जुवान से निकला शब्द 'मुर्दा' सुनते ही उनके पीछे खड़ी मंत्री कृष्णा गौर ठहाके लगा कर हंसती नजर आईं जिसकी तस्वीर कैमरों में कैद हो गई। उस फिसलती जुवान के पीछे एक और रहस्य माना जाता है कि इंसान के पेट में जो होता है जुवान पर वही आता है। इस बात में कोई सक नहीं कि सीएम राहुल गांधी को मुर्दा वाद कह रहे थे लेकिन उनकी जुवान से जेपी नड्डा के लिए निकला आधा अधूरा नारा सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया। जिसके बारे में कोई खुल कर तो नहीं बोल रहा लेकिन पीठ पीछे प्रत्येक नेता सीएम मोहन यादव के लिए कानाफूसी करता नजर आ रहा है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT