मध्य प्रदेश
'अराजकता' के खिलाफ लोकतंत्र का झंडा बुलंद करने 'अटल पथ' की ओर आज अग्रसर होगी भाजपा
मध्य प्रदेश भाजपा का मेगा इवेंट आज भोपाल में देखने को मिलने वाला है। इस इवेंट को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जम कर मेहन...
• Nov 4, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: 'अराजकता' के खिलाफ लोकतंत्र का झंडा बुलंद करने 'अटल पथ' की ओ
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा का मेगा इवेंट आज भोपाल में देखने को मिलने वाला है। इस इवेंट को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जम कर मेहनत की है जो आज धरातल पर दिखने की संभावना है। दरअसल दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन ने जब लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं को उतारा तो उसके बाद भाजपा खेमें टेंशन का माहौल बन गया। उस टेंशन को रिलीज करने के लिए भाजपा ने भी देश भर में अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ यात्रा का आगाज कर दिया। कांग्रेस ने सिर्फ दिल्ली में यात्रा निकाली लेकिन भाजपा ने प्रत्येक जिले में रैली का आयोजन कर अराजकता के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। अब उस रैली की फाइनल रिहर्सल भोपाल के अटल पथ पर होने जा रही है। भोपाल में केन्द्रीय मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच रहे हैं। उनके पहले इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह को शामिल होना था लेकिन ऐन मौके पर उनका कार्यक्रम रद्द किया गया और अब जेपी नड्डा ने उनकी जगह ले ली है उन्हीं के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। भोपाल के सभी विधायकों,सांसद और पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने का बड़ा टारगेट दिया गया था। उस टारगेट को पूरा करने के लिए सभी नेताओं ने जम कर मेहनत की है। भाजपा का मक्शद सिर्फ एक है पार्टी का माहौल बना रहना चाहिए। जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार के खिलाफ नकारात्मकता का माहौल बना रही है उसे किसी भी प्रकार से खत्म करना है। भाजपा की यह खूबी और ताकत दोनों है कि किसी भी इवेंट को सफल बनाने में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। और उसकी बानगी भोपाल के अटल पथ में देखने को भी मिलने वाली है जहां सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं सीएम मोहन यादव,केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्री और पदाधिकारी शामिल होने जा रहे हैं। इस आयोजन से भाजपा पार्टी की एकजुटता का भी बड़ा मैसेज देगी साथ में कांग्रेस के पक्ष में होते माहौल को बदलने पर पूरी ताकत लगाई जाएगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
'शिव' के बाद 'सिंधिया' बने भाजपा के दूसरे फुफा पार्टी की बैठकों से किनारा करने के बाद भोपाल से बनाई दूरी
NEXT ARTICLE →
MP के बिजली कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% हुआ तीन किस्तों में मिलेगा एरियर पेंशनरों को भी फायदा
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP के बिजली कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% हुआ तीन किस्तों में मिलेगा एरियर पेंशनरों को भी फायदा
4/11/2026
'शिव' के बाद 'सिंधिया' बने भाजपा के दूसरे फुफा पार्टी की बैठकों से किनारा करने के बाद भोपाल से बनाई दूरी
4/11/2026
'लोकतंत्र' बचाने और 'अराजकता' हटाने के लिए भाजपा बुधवार को भोपाल में देगी 'अटल अग्नि परीक्षा'
3/11/2026