Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'लोकतंत्र' बचाने और 'अराजकता' हटाने के लिए भाजपा बुधवार को भोपाल में देगी 'अटल अग्नि परीक्षा'

देश की जनता दिवाली और धनतेरस की तैयारियों के लिए जिस सड़क पर सफर कर रही है उसी सड़क पर देश के सभी राजनीतिक दल सियासी 'बम' फोड़ने में व्यस्त हैं। इंडी ...

• Nov 3, 2026• Updated: Nov 3, 2026• 2 min read
'लोकतंत्र' बचाने और 'अराजकता' हटाने के लिए भाजपा बुधवार को भोपाल में देगी 'अटल अग्नि परीक्षा'

📷 Cover Photo: 'लोकतंत्र' बचाने और 'अराजकता' हटाने के लिए भाजपा बुधवार को भ

ADVERTISEMENT
Font Size:
देश की जनता दिवाली और धनतेरस की तैयारियों के लिए जिस सड़क पर सफर कर रही है उसी सड़क पर देश के सभी राजनीतिक दल सियासी 'बम' फोड़ने में व्यस्त हैं। इंडी गठबंधन ने दिल्ली की सड़कों में पैदल मार्च किया तो भाजपा के कार्यकर्ताओं को नया काम मिल गया। आम नागरिकों की तरह भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी परिवार के साथ दिवाली की खरीददारी में व्यस्त थे। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं को देश की सड़क में उतार दिया। बुधवार को भोपाल में भी लोकतंत्र बचाओ 'अराजकता' हटाओ रैली का आयोजन होने जा रहा है। इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भोपाल के सभी विधायकों और जिला अध्यक्ष को भीड़ जुटाने का टारगेट दे दिया गया है। भाजपा नेतृत्व की मंशा है कि जब रैली निकले तो उसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई दे। इस बात में कोई सक नहीं कि एमपी बीजेपी इन सभी मामलों में काफी माहिर है। केन्द्रीय मंत्री  जेपी नड्डा के नेतृत्व में निकल रही इस रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने खुद 'अटल संकल्प' लिया है। इसी लिए भाजपा ने भोपाल के अटल पथ को ही इस रैली के लिए चुना है जिससे आम नागरिकों और दूकानदारों को कोई दिक्कत न हो और भाजपा की यह यात्रा भी सफल हो जाए। इस यात्र की तैयारियों की जानकारी लेने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शाम को प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां केन्द्रीय मंत्री साबित्री ठाकुर पहले से मौजूद थी। आनन-फानन में जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति को प्रदेश कार्यालय बुलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के बीच करीब दस मिनट बंद कमरे में बात हुई। बाहर आने के बाद जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति के चहरे पर बारह बजे थे। इस अभियान को एमपी बीजेपी और सरकार ने एक संकल्प के रुप में लिया है जिसे अटल पथ पर सफल बनाने की 'अग्नि परीक्षा' दी जाएगी।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT