Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भोपाल में BJP का बड़ा मंथन सेवादूत अभियान को लेकर प्रदेश टोली की बैठक बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने दिया - घर-घर पहुंचने का टास्क

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा अभियान अब जमीन पर उतरने वाला है

• Nov 23, 2026• 1 min read
भोपाल में BJP का बड़ा मंथन सेवादूत अभियान को लेकर प्रदेश टोली की बैठक बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने दिया - घर-घर पहुंचने का टास्क

📷 Cover Photo: भोपाल में BJP का बड़ा मंथन सेवादूत अभियान को लेकर प्रदेश टोल

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा अभियान अब जमीन पर उतरने वाला है। सेवादूत अभियान को लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश टोली की अहम बैठक हुई। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया।

बैठक में अभियान की कार्ययोजना और उसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक-एक बिंदु पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। साफ संदेश दिया गया - अभियान सिर्फ कागज पर नहीं, हर बूथ, हर घर तक पहुंचना चाहिए।

बैठक में क्या-क्या तय हुआ?

1. 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवादूत अभियान
प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलेगा। हर विधानसभा में एक वरिष्ठ / पूर्णकालिक कार्यकर्ता 25 दिन का प्रवास करेगा।

2. गृह जिला नहीं, दूसरे जिले की जिम्मेदारी
सेवादूत को अपने जिले की नहीं, बल्कि दूसरे जिले की विधानसभा की जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि बिना किसी दबाव के जमीनी हकीकत सामने आ सके।

3. बूथ स्तर पर समीक्षा होगी
प्रवास के दौरान सेवादूत -
- बूथ समितियों की समीक्षा करेगा
- कार्यकर्ताओं की सक्रियता जांचेगा
- मंडल / जिला संगठन की मजबूती का आकलन करेगा
- पूरी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगा

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT