Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

खनिज विभाग बेलगाम खनन लीज स्वीकृति और अवैध रेत खनन में अधिकारियों की मनमानी चरम पर विधायक सचिन बिरला ने जताई चिंता

खरगोन। जिले में खनिज विभाग के अधिकारियों की मनमानी अब खुलकर सामने आ गई है

• Nov 23, 2026• 2 min read
खनिज विभाग बेलगाम खनन लीज स्वीकृति और अवैध रेत खनन में अधिकारियों की मनमानी चरम पर विधायक सचिन बिरला ने जताई चिंता

📷 Cover Photo: खनिज विभाग बेलगाम खनन लीज स्वीकृति और अवैध रेत खनन में अधिका

ADVERTISEMENT
Font Size:
खरगोन। जिले में खनिज विभाग के अधिकारियों की मनमानी अब खुलकर सामने आ गई है। बड़वाह के विधायक सचिन बिरला को खुद प्रशासन को पत्र लिखकर कहना पड़ा कि उनके ही विधानसभा क्षेत्र में खनन की लीज और स्वीकृतियां उनकी जानकारी के बिना दी जा रही हैं।

विधायक का सीधा आरोप है — अफसर नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं, जनप्रतिनिधियों को अंधेरे में रखा जा रहा है और नदियों-जंगलों को लूटा जा रहा है।

1. विधायक को ही नहीं दी जानकारी — ये कैसा सिस्टम?

बिरला ने अपने पत्र में लिखा है कि पिछले दिनों बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में एक खनन संबंधी विषय चर्चा में आया।

उन्होंने कलेक्टर, जिला खनिज अधिकारी और बड़वाह एसडीएम को पत्र लिखकर अपने विधानसभा क्षेत्र में नई खनन लीज, अस्थायी अनुमति या खनन से जुड़ी अन्य स्वीकृति देने से पहले उन्हें सूचना देने और अपनी असहमति / सहमति से अवगत कराने की मांग की।

विधायक ने साफ कहा है कि पहले भी उन्हें सूचना दिए बिना कार्रवाई हुई, इसलिए अब वे इस मामले को लेकर सख्त हैं।

सवाल यही है — जब क्षेत्र के विधायक को ही नहीं बताया जा रहा, तो आम जनता को क्या बताया जाएगा?

2. दूसरा पत्र और भी गंभीर — नर्मदा के तटों पर अवैध रेत खनन

विधायक बिरला ने दूसरा पत्र भी लिखा है, जो और भी चौंकाने वाला है।

उसमें उन्होंने कहा है कि बड़वाह क्षेत्र में नर्मदा नदी के तटों और वन्य क्षेत्रों में रेत के ठेकेदारों द्वारा अंधाधुंध और बेरोकटोक उत्खनन किया जा रहा है।

विधायक के मुताबिक —
- समयसीमा के बारे में जनप्रतिनिधियों और आमजन को जानकारी नहीं दी जा रही
- रेत खदानों की नीलामी और खदानों की वास्तविक स्थिति व उत्खनन की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा
- प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा

यानी नर्मदा जैसी जीवनदायिनी नदी के तटों को खोखला किया जा रहा है और विभाग आंख बंद किए बैठा है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT