Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

राहुल के भोपाल दौरे की 'दहशत' सीएम ने कैंसिल की विदेश यात्रा या फिर एमपी की सियासत में 'करवट' बदलने के आसार

मध्य प्रदेश का राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहा है। भाजपा के संगठन से लेकर सरकार में कुछ ऐसी सियासी घटनाएं देखने को मिल रही हैं जो कुछ और ही इशारे कर र...

• Nov 23, 2026• 3 min read
राहुल के भोपाल दौरे की 'दहशत' सीएम ने कैंसिल की विदेश यात्रा या फिर एमपी की सियासत में 'करवट' बदलने के आसार

📷 Cover Photo: राहुल के भोपाल दौरे की 'दहशत' सीएम ने कैंसिल की विदेश यात्रा

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश का राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहा है। भाजपा के संगठन से लेकर सरकार में कुछ ऐसी सियासी घटनाएं देखने को मिल रही हैं जो कुछ और ही इशारे कर रही है। मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जाने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। दूसरी तरफ ये माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार विधानसभा में सरकार को घेरने के लिए मजबूत होमवर्क कर रही है। उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर से लेकर गर्भगृह में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन सब बातों के बीच सीएम की विदेश यात्रा रद्द होना सियासी गलियारों में अबूझ पहेली बन रहा है। क्योंकि विधानसभा सत्र का आगाज एक सात दिसंबर से होना है उसके पहले सीएम भोपाल वापस आ जाते लेकिन उनके दौरे के रद्द होने की वजह विधानसभा की तेयारियां बताई जा रही हैं जो किसी के गले नहीं उतर रही। मुखबिर को मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी 12 दिसंबर को भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। जिसमें INDIA गठबंधन की संयुक्त रैली + वोट रक्षक मार्च होना प्रस्तावित है। मुद्दा — वोट चोरी / SIR में नाम कटने के आरोप होने जा रहे हैं। इसमें राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के भी आने की संभावना है। कांग्रेस ने 1 लाख लोगों के जुटने का लक्ष्य रखा है। जबकि सीएम मोहन यादव का दौरा 24 नवंबर से 28-29 नवंबर तक था।कुल 5 दिवसीय दौरा था जिसमें सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाना था। लेकिन विधानसभा के नाम पर दौरे को टाल दिया गया है। दरअसल दौरा कैंसिल होने का कारण विधानसभा नहीं बल्कि राहुल का भोपाल दौरा है। क्योंकि यह दौरा भाजपा के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है इसलिए सीएम मोहन यादव भोपाल में रह कर बारीकी से सियासी घटनाक्रम में नजर रखना चाहते हैं। दिल्ली के मुखबिरों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से हिदायत देते हुए कहा गया है कि दौरे बाद में भी हो सकते हैं। लेकिन भोपाल में जो रायता फैलना वाला है उसको पहले से ही समेटने की तैयारी करें। कांग्रेस के प्रत्येक आरोप पर करारा प्रहार करें और उनके आंदोलन का असर देश में ज्यादा नहीं दिखना चाहिए। भाजपा मीडिया में भले राहुल गांधी को कुछ कहे लेकिन सोशल मीडिया में राहुल गांधी के मुद्दे ट्रेंडिंग पर हैं। और देश का युवा वर्ग सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर ही ऐक्टिव है। लिहाजा राहुल के दौरे को भाजपा का नेतृत्व काफी गंभीर है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT