मध्य प्रदेश
30 नवंबर को पूरा हो रहा DGP मकवाना का कार्यकाल का कार्यकाल तीन नामों का पैनल पर सीएम यादव को लगानी है अंतिम मुहर
भोपाल। मध्यप्रदेश को जल्द नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिलने जा रहा है
• Nov 23, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: 30 नवंबर को पूरा हो रहा DGP मकवाना का कार्यकाल का कार्यकाल त
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्यप्रदेश को जल्द नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिलने जा रहा है। वर्तमान DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की एम्पैनलमेंट कमेटी ने तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों का पैनल राज्य सरकार को भेज दिया है।
पैनल में शामिल तीनों अधिकारी 1991 बैच के IPS हैं और वरिष्ठता में सबसे ऊपर हैं —
1. वरुण कपूर
वर्तमान में DG, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं।
2. उपेंद्र जैन
वर्तमान में DG, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW)।
3. प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
वर्तमान में DG, होमगार्ड।
अगर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को चुना जाता है, तो वे मध्यप्रदेश की पहली महिला DGP बनेंगी।
चयन प्रक्रिया कैसे हुई?
1. राज्य सरकार ने 12 नाम भेजे
गृह विभाग ने वरिष्ठता क्रम में 12 IPS अधिकारियों के नाम UPSC को भेजे थे। इनमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के अलावा पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, जी. अखेतो सेमा, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत नारंग, राजाबाबू सिंह और डी.पी. गुप्ता के नाम थे।
2. एक नाम वापस लिया गया
जी. अखेतो सेमा ने चयन प्रक्रिया से अपना नाम वापस लेने के लिए सरकार को पत्र लिखा था।
3. दिल्ली में हुई UPSC बैठक
20 नवंबर को दिल्ली स्थित UPSC कार्यालय में एम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक हुई। इसमें UPSC अध्यक्ष/सदस्य, केंद्रीय गृह सचिव या उनके नामित अधिकारी और MP कैडर से बाहर के वरिष्ठ IPS अधिकारी शामिल थे। MP की ओर से मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, वर्तमान DGP कैलाश मकवाना और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला बैठक में शामिल हुए।
4. फाइल CM के पास
बैठक के कार्यवृत्त की फाइल गृह विभाग ने मुख्य सचिव को भेजी, वहां से वह मुख्यमंत्री के पास जाएगी। CM के फैसले के बाद नए DGP की नियुक्ति का आदेश जारी होगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
खनिज विभाग बेलगाम खनन लीज स्वीकृति और अवैध रेत खनन में अधिकारियों की मनमानी चरम पर विधायक सचिन बिरला ने जताई चिंता
NEXT ARTICLE →
राहुल के भोपाल दौरे की 'दहशत' सीएम ने कैंसिल की विदेश यात्रा या फिर एमपी की सियासत में 'करवट' बदलने के आसार
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

राहुल के भोपाल दौरे की 'दहशत' सीएम ने कैंसिल की विदेश यात्रा या फिर एमपी की सियासत में 'करवट' बदलने के आसार
23/11/2026
खनिज विभाग बेलगाम खनन लीज स्वीकृति और अवैध रेत खनन में अधिकारियों की मनमानी चरम पर विधायक सचिन बिरला ने जताई चिंता
23/11/2026
MP में भी पहुंचा ‘मार्क BJPberg’ पोस्टर वॉर—यूथ कांग्रेस ने बीजेपी दफ्तर के बाहर लगाया ‘META BJP KA BETA’ वाला पोस्टर
22/11/2026