Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने आदिवासियों की बताई परिभाषा वीडियो हुआ वायरल

देवास। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में भाजपा के ही एक बयान ने सियासी हलचल मचा दी है

• Nov 17, 2026• 2 min read
बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने आदिवासियों की बताई परिभाषा वीडियो हुआ वायरल

📷 Cover Photo: बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने आदिवासियों की बताई परिभाषा व

ADVERTISEMENT
Font Size:
देवास। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में भाजपा के ही एक बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंच से कहा कि इस देश में कोई आदिवासी नहीं है। गौरतलब है कि बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर भाजपा प्रदेश भर में जनजातीय वर्ग के लिए की तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ऐसी स्थिति में भाजपा विधायक द्वारा दिया गया बयान पार्टी के लिए समस्या का सबब बन सकता है। 


> "इस देश में कोई आदिवासी नहीं है। सब गिरिवासी हैं। जो पहाड़ों पे रहते हैं, जो जंगलों में रहते हैं वो वनवासी हैं, जो गाँव में रहते हैं वो ग्रामवासी हैं और जो शहरों में रहते हैं वो नगरवासी हैं। इन चारों के आधार पर अपने समाज का विभाजन था।"

क्यों है बयान अहम?

बीजेपी विधायक द्वारा आदिवासियों के लिए गढ़ी गई परिभाषा चर्चा का केन्द्र बन चुकी है। यह बयान इस लिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि भाजपा प्रदेश भर में जनजातीय गौरव दिवस मना रही है। बिरसा मुंडा की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम, यात्राएं और सम्मान समारोह हो रहे हैं। ऐसे में पार्टी के ही विधायक का यह बयान विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा दे गया है।

वीडियो वायरल

शाक्य के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। समर्थक इसे समाज को जोड़ने वाला बयान बता रहे हैं, तो आलोचक इसे आदिवासी पहचान को नकारने वाला बयान कह रहे हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT