Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भोपाल में भाजपा की बड़ी बैठक शिवप्रकाश संगठन के कामकाज की करेंगे समीक्षा त्योहार खत्म काम पर लौटेगी भाजपा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश 18 नवंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे

• Nov 17, 2026• 2 min read
भोपाल में भाजपा की बड़ी बैठक शिवप्रकाश संगठन के कामकाज की करेंगे समीक्षा त्योहार खत्म काम पर लौटेगी भाजपा

📷 Cover Photo: भोपाल में भाजपा की बड़ी बैठक शिवप्रकाश संगठन के कामकाज की कर

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश 18 नवंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो प्रदेश कार्यालय में दिनभर संगठन बैठक लेने वाले हैं। भाजपा की यह बैठक दिवाली के बाद हो रही है इसका मतलब साफ है कि अब कार्यकर्ताओं को काम पर लगाने का समय आ गया है। 


शेड्यूल तय -
सुबह 10.30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों और संभाग प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 12 बजे से संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक संभागवार बैठकों का दौर चलेगा।

शिवप्रकाश के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी तीनों बैठकों को संबोधित करेंगे।

बैठकों में मोर्चा-प्रकोष्ठों और जिलों में हुई नई नियुक्तियों की समीक्षा होगी। साथ ही संगठन के कामों को लेकर फीडबैक भी लिया जाएगा। गौरतलब है कि साल 2027 में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को काम पर लगाना चाहती है। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों से काम भी मांग रहे हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा कार्यालय में होने जा रही बैठक संगठन की दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT