मध्य प्रदेश
'होमवर्क' करते कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी उनको देखते प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी परीक्षा कठिन पास करना जरुरी
खबर के साथ दिख रही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की तस्वीर में जुवां भले नहीं लेकिन वो कांग्रेस की कहानी को चीख ...
• Nov 17, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: 'होमवर्क' करते कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी उनको देखते प्रदेश प्र
ADVERTISEMENT
Font Size:
खबर के साथ दिख रही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की तस्वीर में जुवां भले नहीं लेकिन वो कांग्रेस की कहानी को चीख कर बयां कर रही है। दरअसल सत्ता की दहलीज पार करने के लिए कांग्रेस तरह-तरह के प्रयास कर रही है लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। साल 2018 में 15 महीने के कालखंड को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस का स्तर एमपी में लगातार गिरता गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने सभी तुरुप के इक्कों को इस्तेमाल कर लिया लेकिन सभी इक्के खोंटे सिक्के निकले। अंत में थक हार कर कांग्रेस ने युवा नेता जीतू पटवारी पर दांव लगाया। जो गुब्बारे में भरी हवा की भांति काम करते नजर आते हैं। कोई भी मुद्दा हो तो दो दिन जम कर बवाल काटते हैं और तीसरे ही दिन फुस्स हो जाते हैं। जिस प्रकार गुब्बारे में भरी हवा फुस्स से निकल जाती है ठीक उसी प्रकार कांग्रेस के अध्यक्ष किसी मुद्दे को उठाते हैं और फुस्स हो जाते हैं। ऐसा नहीं कि प्रदेश में मुद्दों की कमी है लेकिन कांग्रेस चाहती है कि मुद्दों का जवाब जनता देगी। लेकिन कांग्रेस यह भूल रही है कि यह 21वीं सदी है। यहां लोगों को फेसबुक,इंस्टा और रील्स से समय ही नहीं है। ऐसे में दूषित कफ सिरप हो अथवा इंदौर का दूषित पानी मामला या फिर जहरीली शराब कांड का मामला। आज जनता की सोच बदल चुकी है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस जनता से उम्मीद लगाए बैठी रहती है। कांग्रेस को प्रदेश प्रभारी के तौर पर हरीश चौधरी भी मिले हैं जो एमपी में पर्यटन के लिए आते हैं एक दो दिन इधर-उधर खूब बैठक करते हैं फोटो खिंचवाते हैं और फिर दिल्ली रवाना हो जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस कैसे सरकार बनाएगी। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी की आई तस्वीर कुछ ऐसा सीन क्रिएट कर रही है जैसे हरीश चौधरी जीतू पटवारी से कह रहे हों कि ठीक से होमवर्क करो। और याद रखना भूल नहीं जाना तुम भूलते बहुत हो। प्रदेश में इतने मामले हुए और तुम सारे मुद्दे भूल गए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
लोकसभा-विधानसभा में 33% सीटों पर कांग्रेस की टेंशन बढ़ी महिला नेतृत्व नहीं बढ़ने से बढ़ी समस्या
NEXT ARTICLE →
भोपाल में भाजपा की बड़ी बैठक शिवप्रकाश संगठन के कामकाज की करेंगे समीक्षा त्योहार खत्म काम पर लौटेगी भाजपा
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने आदिवासियों की बताई परिभाषा वीडियो हुआ वायरल
17/11/2026
भोपाल में भाजपा की बड़ी बैठक शिवप्रकाश संगठन के कामकाज की करेंगे समीक्षा त्योहार खत्म काम पर लौटेगी भाजपा
17/11/2026
लोकसभा-विधानसभा में 33% सीटों पर कांग्रेस की टेंशन बढ़ी महिला नेतृत्व नहीं बढ़ने से बढ़ी समस्या
17/11/2026