Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस के पेट में उठा दर्द नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा UP में टिकट नहीं मिला तो MP में टपक पड़े

- राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस का बड़ा हमला- उमंग सिंघार ने पूछा - दामन साफ है तो मीडिया से खौफ क्यों?- CM मोहन यादव और प...

• Oct 31, 2026• 2 min read
हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस के पेट में उठा दर्द नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा UP में टिकट नहीं मिला तो MP में टपक पड़े

📷 Cover Photo: हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस के पेट में उठा दर्द न

ADVERTISEMENT
Font Size:
- राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस का बड़ा हमला
- उमंग सिंघार ने पूछा - दामन साफ है तो मीडिया से खौफ क्यों?
- CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पर भी साधा निशाना - बोले शर्म के मारे उम्मीदवार को आगे नहीं कर पा रहे

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के नामांकन के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पुरी के नामांकन को लेकर बीजेपी पर तीखा और सीधा हमला बोला है।

उमंग सिंघार ने क्या कहा?

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने बयान में कहा - "हरदीप पुरी जी को उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं तो वहां से टिकट तक नहीं मिला, और मुंह उठाकर मध्यप्रदेश में टपक पड़े! एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) के खुलासे के बाद मीडिया से छुपते-छुपाते, चोरों की तरह नॉमिनेशन भरने वाले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी, अगर दामन साफ है तो सवालों से यह खौफ कैसा? जवाब दीजिए!"

सिंघार यहीं नहीं रुके, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भी घेरा।

उन्होंने कहा - "मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी शर्म के मारे अपने उम्मीदवार को आगे तक नहीं कर पा रहे! आखिर कौन सी मजबूरी है जिससे आपको और आपकी पार्टी को मुंह छिपाकर भागना पड़ रहा है? जनता जवाब मांग रही है!"

पृष्ठभूमि क्या है?

दरअसल, हरदीप पुरी ने हाल ही में भोपाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनके नामांकन के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखने को लेकर कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। कांग्रेस एपस्टीन फाइल्स से जुड़े कथित खुलासों का हवाला देकर पुरी से जवाब मांग रही है।

हालांकि भाजपा की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT