मध्य प्रदेश
तस्वीर में दिख रही मुस्कुराहट क्या यही कह रही है 'हम साथ साथ हैं' और ऐसा है तो प्रहलाद पटेल पीछे बांकी दाएं और बाएं
तस्वीरों के जुवां नहीं होती लेकिन उसके शब्द चीख कर बोलते हैं और इशारा करते हैं। खबर के साथ लगी तस्वीर भी मध्य प्रदेश सियासत की कहानी कुछ ऐसे ही बयां क...
• Oct 31, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: तस्वीर में दिख रही मुस्कुराहट क्या यही कह रही है 'हम साथ साथ
ADVERTISEMENT
Font Size:
तस्वीरों के जुवां नहीं होती लेकिन उसके शब्द चीख कर बोलते हैं और इशारा करते हैं। खबर के साथ लगी तस्वीर भी मध्य प्रदेश सियासत की कहानी कुछ ऐसे ही बयां कर रही है। यह तस्वीर प्रदेश कार्यालय में उस वक्त खींची गई जब बीजेपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए हरदीप सिंह पुरी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। माल्यार्पण के बाद फोटो सेशन हुआ जिसमें सीएम के दाईं ओर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हैं और बांई ओर वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फिर पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा खड़े हैं। एक दूसरे से संट कर कंधे से कंधा मिलाएं खड़े यह नेता मानो यह कह रहे हों कि 'हम साथ-साथ हैं' और ये सभी नेता साथ हैं तो प्रहलाद पटेल साथ क्यों नहीं हैं। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के पीछे मंत्री प्रहलाद पटेल खड़े हैं। जब तस्वीर खिंच रही थी तो उनके लिए फ्रेम में जगह नहीं थी अथवा उनको फ्रेम नहीं मिल पाया। इस बात में कोई सक नहीं कि इस वक्त प्रदेश की सत्ता में क्या चल रहा है। सीएम और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच संबंध कैसे हैं वो किसी से छुपा नहीं है। प्रहलाद पटेल भी पार्टी के सीनियर नेता हैं उनकी भी सरकार में क्या स्थिति है वो भी किसी से छुपी नहीं है। पार्टी का प्रत्येक नेता अपनी मूंदने और ढांकने के चक्कर में लगा है। लेकिन राजनीति में बने रहने के लिए सबकुछ करना पड़ता है जो इस तस्वीर में देखने को मिल रहा है। सभी नेताओं के चेहरे में दिख रही मुस्कुराहट यह बताने के लिए पर्याप्त है कि होंठों पर कुछ भी हो लेकिन उनके दिल का गांव गहरा है जिसे भरने में वक्त लगेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस के पेट में उठा दर्द नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा UP में टिकट नहीं मिला तो MP में टपक पड़े
31/10/2026
MP में SIR और 'वोट चोरी' के 'फेक' नैरेटिव से निपटने के लिए BJP बनाएगी IT आर्मी कार्यकर्ताओं को देगी ट्रेनिंग
31/10/2026
पटवारी और सिंघार के बीच चल रही 'जमीनी रस्सा-कसी' के बीच कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की विकट स्थिति कैसे होगा भीड़ का 'टारगेट पूरा'
31/10/2026