Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
बिज़नेस

त्योहारी सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता धनतेरस से पहले चांदी 2 लाख के नीचे 500 रुपये सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली। धनतेरस से ठीक पहले खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है

• Oct 28, 2026• 2 min read
त्योहारी सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता धनतेरस से पहले चांदी 2 लाख के नीचे 500 रुपये सस्ता हुआ सोना

📷 Cover Photo: त्योहारी सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता धनतेरस से पहले चांदी

ADVERTISEMENT
Font Size:
नई दिल्ली। धनतेरस से ठीक पहले खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी 4,000 रुपये लुढ़ककर 1.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

यह चांदी का 10 महीने का सबसे निचला स्तर है। 16 दिसंबर को चांदी का भाव 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। इससे पिछले सत्र में चांदी 2,02,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

सोना 1,45,800 पर आया
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की चमक भी थोड़ी फीकी पड़ी है। सोने की कीमत भी 500 रुपये घटकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। सोमवार को यह 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बता दें कि धनतेरस पर सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसे में दाम गिरने से बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।

एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?
एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट (वाइस प्रेसिडेंट) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "डॉलर के मजबूत होने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं में लगातार कमजोरी से घरेलू बाजार में सोना दबाव में रहा। घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है।"

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT