Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

जमीन पर कांग्रेस 'हवा' में भाजपा जुवानी फायर से माहौल खींचने का हो रहा प्रयास

मध्य प्रदेश में सत्ता की दहलीज पार करने की कोशिश में जुटी मध्य प्रदेश कांग्रेस के तीन प्रमुख नेता इन दिनों जम कर जमीनी दौरे कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष...

• Oct 28, 2026• 2 min read
जमीन पर कांग्रेस 'हवा' में भाजपा जुवानी फायर से माहौल खींचने का हो रहा प्रयास

📷 Cover Photo: जमीन पर कांग्रेस 'हवा' में भाजपा जुवानी फायर से माहौल खींचने

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश में सत्ता की दहलीज पार करने की कोशिश में जुटी मध्य प्रदेश कांग्रेस के तीन प्रमुख नेता इन दिनों जम कर जमीनी दौरे कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह यह सभी नेता अपने-अपने तरीके से जनता के बीच लगातार उपस्थिति दर्ज कर भाजपा के लिए समस्या का सबब बन रहे हैं। 

भाजपा के रास्ते चल कर भाजपा का रास्ता साफ करने का प्रयास

भारतीय जनता पार्टी में परंपरा रही है कि उसके पदाधिकारी बूथ स्तर तक जाते हैं और छोटे कार्यकर्ताओं के घर पर ही खाना खाते हैं। कुछ समय से वही रास्ता कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष ने अपना लिया है। जीतू पटवारी लगातार बूथ तक उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। ठीक उसी प्रकार नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी और दलित समाज को टारगेट पर रखा है। आदिवासियों के बीच उमंग लगातार पहुंच रहे हैं। उनकू बीच बैठ रहे हैं और भाजपा के विरोध और नाकामी की बात कर रहे हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सत्य सनातन यात्रा निकाल कर यह बता दिया है कि राजनीति में उम्र मायने नहीं रखती। हौसला हो तो हारी बाजी को भी जीता जा सकता है। इन सभी नेताओं में आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती लेकिन इनका अभियान पूरी तरह से सही दिशा में चल रहा है। कुल मिला कर भाजपा के रास्ते को इन नेताओं ने अपनाया है।

पटवारी और सिंघार के बीच जमीन पर बैठने की होड़


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और जीतू पटवारी जितने भी दौरे कर रहे हैं सभी जगह पर ये नेता जमीन में बैठ कर न सिर्फ कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं बल्कि पीड़ित परिवारों को गले लगा कर उन्हें सांत्वना देने का भी प्रयास कर रहे हैं। इस बात में कोई सक नहीं की पटवारी और उमंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी चल रही है लेकिन दोनों ने जिस प्रकार से भाजपा के रास्ते को अंगीकार कर कार्यकर्ताओं के बीच अपनत्व की भावना जगाने का प्रयास किया है उससे कांग्रेस खेमें में आए निराशा के दौर को खत्म करने का एक सार्थक प्रयास कहा जा सकता है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT